Monday, 30 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
रेलयात्री कल्याण समिति ने समाजसेवियों, पूर्व सैनिकों और मीडिया कर्मियों को किया सम्मानित चौसा पावर प्लांट की समस्याओं पर विधायक के दरबार पहुंचे किसान, अगले माह होगी त्रिपक्षीय बैठक बालू कारोबारियों के खिलाफ आवाज उठाना पड़ा भारी, सड़क सुरक्षा कार्यकर्ता की सरेराह पिटाई किशोर की मौत के मामले में पुलिस ने ट्रैक्टर किया जब्त मणियां हत्याकांड में पति समेत चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज ग्राहक बनकर शोरूम में घुसी, लाखों के गहनों पर किया हाथ साफ, युवती जेल भेजी गई बक्सर की आध्यात्मिक विरासत विश्व पटल पर बढ़ाएगी नगर की प्रतिष्ठा : गिरिराज सिंह सोवा गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लगाए मारपीट के आरोप किराना दुकान बनी गांजा बिक्री का ठिकाना, पुलिस ने दो धंधेबाजों को दबोचा सिमरी में 54 किलो गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, भेजा गया जेल शराबबंदी कानून के उल्लंघन पर पुलिस का शिकंजा, आठ गिरफ्तार स्टॉल सजाकर बच्चों ने सीखा कारोबार का गुर, फूड फेस्टिवल बना आकर्षण का केंद्र
Keshav Times

गृह कलह से तंग आकर युवक ने की खुदकुशी

गृह कलह से तंग आकर युवक ने की खुदकुशी

केटी न्यूज /बलिया। 

 एक युवक ने गृह कलह के कारण रविवार के शाम फांसी लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुची लालगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। दोकटी थाना क्षेत्र के हृदयपुर गांव निवासी पवन माली (25) पुत्र स्व. शम्भूनाथ माली बाहर रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। करीब 20-25 दिन से अपने गांव आया था। उसने रविवार को अपने कमरे में पंखे की कड़ी से कपड़ा बांधकर फांसी लगा ली।

गृह कलह से तंग आकर युवक ने की खुदकुशी

ज्यादा देर तक कमरा बंद होने के बाद पत्नी ने दरवाजा खोलना चाहा तो दरवाजा बंद था। हो हल्ला पर पड़ोसियों के आने के बाद किसी तरह दरवाजा खोला। देखा कि पवन पंखे के हुक से लटका हुआ है। सांसें थम चुकी थी। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। चौकी प्रभारी लालगंज परमानन्द त्रिपाठी ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक के फांसी लगाने का मामला लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।