Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक 19 वर्षीय युवती के लापता होने पर अपहरण की आशंका, पिता ने थाने में दिया आवेदन संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल
Keshav Times

"बलिया में स्कूल के बाहर छात्रों के बीच मारपीट और चाकूबाजी, दो घायल"

दोकटी थाना क्षेत्र के बहुआरा स्कूल के बाहर स्कूली छात्रों के बीच जमकर मारपीट और चाकूबाजी हुई, जिसमें दो छात्र घायल हो गए। जैसे ही यह घटना परिवार वालों को पता चली, वे ग्रामीणों के साथ स्कूल पहुंच गए और स्थिति को समझने की कोशिश की।

"बलिया में स्कूल के बाहर छात्रों के बीच मारपीट और चाकूबाजी, दो घायल"

केटी न्यूज़/बलिया

बलिया। दोकटी थाना क्षेत्र के बहुआरा स्कूल के बाहर स्कूली छात्रों के बीच जमकर मारपीट और चाकूबाजी हुई, जिसमें दो छात्र घायल हो गए। जैसे ही यह घटना परिवार वालों को पता चली, वे ग्रामीणों के साथ स्कूल पहुंच गए और स्थिति को समझने की कोशिश की। हालांकि, उन्हें शांत कराने के बावजूद उन्होंने लालगंज-बैरिया मार्ग को करीब एक घंटे तक जाम कर दिया। 

इस मामले की सूचना मिलते ही बैरिया क्षेत्राधिकारी मो. उस्मान और दोकटी थानाध्यक्ष अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। जानकारी के अनुसार, दोकटी थाना क्षेत्र के सुदर्शन सिंह इंटर कॉलेज बहुआरा में परीक्षा चल रही थी। शुक्रवार की सुबह पहली पाली में दसवीं की अंग्रेजी की परीक्षा थी। परीक्षा देकर लौटते समय चिरंजी छपरा गांव के गोविंद पासवान और पवन पासवान की अन्य छात्रों से कहासुनी हो गई, जो बाद में मारपीट और चाकूबाजी में बदल गई। इस घटना में गोविंद और पवन को चाकू लगने से चोटें आईं। आसपास के लोगों ने उन्हें सीएचसी सोनबरसा ले जाकर इलाज कराया।

इस बीच, घायल छात्रों के परिजनों ने स्कूल में प्रवेश कर आरोप लगाया कि हमलावरों को बचाया जा रहा है। उन्हें समझाकर बाहर निकाला गया, लेकिन इसके बाद उन्होंने बैरिया-लालगंज मार्ग को जाम कर दिया। थानाध्यक्ष दोकटी बंश बहादुर सिंह ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।