Sunday, 29 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
शराबबंदी कानून के उल्लंघन पर पुलिस का शिकंजा, आठ गिरफ्तार स्टॉल सजाकर बच्चों ने सीखा कारोबार का गुर, फूड फेस्टिवल बना आकर्षण का केंद्र मतदाता सूची के दावों-आपत्तियों की जांच में जुटेंगे राजनीतिक दल, प्रशासन ने सौंपी सूची राजस्व कर्मियों की हड़ताल से जमीन विवादों के निपटारे में अड़चन, छह मामलों का मौके पर समाधान डुमरांव अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ 6 दिसंबर से अनिश्चितकालीन धरना केसठ अंचल कार्यालय में पसरा सन्नाटा, सीओ छुट्टी पर तो कर्मचारी हड़ताल पर शिकायतों के घेरे में सिमरी थाना, कमान प्रशिक्षु डीएसपी को रमना वाला लड़का की देव दीपावली रील ने मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले 1.25 करोड़ व्यूज दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, खाई में फंसा चालक; एक घंटे की मशक्कत के बाद बची जान गंगा घाटों पर सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली नावों पर परिवहन विभाग का शिकंजा बक्सर में स्पर्श सेंटर खोलने की मांग, पूर्व सैनिकों को मिलेगी राहत भूमि विवाद के फैसले से भड़का पक्ष, सीओ पर हमले की कोशिश
Keshav Times

रेलवे जोनल के ट्रेंनिंग सेंटर के पास गढे में अज्ञात युवक का मिला शव सनसनी

रेलवे जोनल के ट्रेंनिंग सेंटर के पास गढे में अज्ञात युवक का मिला शव सनसनी

अज्ञात युवक के शिनाख्त में जुटी पुलिस

केटीन्यूज/गाजीपुर

रेलवे जोनल के ट्रेंनिंग सेंटर के पास गढे में अज्ञात युवक का मिला शव सनसनी

शहर कोतवाली अंतर्गत रेलवे जोनल ट्रेंनिंग सेंटर के पीछे स्थित एक गड़ही में अज्ञात युवक का शव मिलने से नगर में सनसनी फैल गई। कचहरी के समीप स्थित गड़ही से 35 वर्षीय युवक का शव मिलने की सूचना आस-पास के लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अज्ञात युवक के बारे में जानकारी करना शुरु किया। लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई।

रेलवे जोनल के ट्रेंनिंग सेंटर के पास गढे में अज्ञात युवक का मिला शव सनसनी

स्थानीय लोगों के अनुसार गड़ही के पास ही सहजन के पेड़ से बगल के ही लोग सहजन तोड़ने के लिए गए थे और जब उनकी नजर पानी पर पड़ी तो देखा कि वहां पर एक शव पड़ा है। इसकी जानकारी उन्होंने आस-पास के लोगों के साथ पुलिस को भी दी।जानकारी के बाद सदर कोतवाली पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर शिनाख्त करने में जुट गई। साथ ही

रेलवे जोनल के ट्रेंनिंग सेंटर के पास गढे में अज्ञात युवक का मिला शव सनसनी

फॉरेंसिक जांच टीम भी मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करने में जुट गई। बता दें कि पड़ोसियों ने यह बताया कि दो दिन पूर्व मध्यरात्रि को लगभग दो से ढाई बजे के बीच मोहल्ले के कुत्ते भौंक रहे थे। जब हम लोग बाहर निकल कर देखे तो बाहर कोई भी नही था। इसके बाद हम लोग फिर से अपने घर के अंदर चले गए।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।