Sunday, 15 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

किशोरी के साथ गैंग रेप, पुलिस ने दर्ज किया एफआईआर

किशोरी के साथ गैंग रेप, पुलिस ने दर्ज किया एफआईआर

केटी न्यूज /बलिया

 बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के साथ गांव की किशोरी के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़ित किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ धारा 376 डी, 504, पाक्सो एक्ट व एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, पुलिस ने किशोरी को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए महिला पुलिस के साथ जिला चिकित्सालय भेज दिया है।

किशोरी के साथ गैंग रेप, पुलिस ने दर्ज किया एफआईआर

पुलिस को दिये तहरीर में पीड़िता के पिता ने बताया कि 2 अक्टूबर की शाम को मेरी 17 वर्षीय पुत्री को सालिक सिंह ने बहला फुसला कर बुलाया तथा वही पर दीपक यादव भी आ गया। दोनों ने मेरी पुत्री के साथ जबरन सामूहिक दुष्कर्म किया। मेरी पुत्री की हालत बिगड़ने पर दोनों उसे सीएचसी सोनबरसा ले गए। वहां से उसे बलिया लेकर चले गए। वहां उसका इलाज करने के बाद 3 अक्टूबर को गांव में छोड़कर फरार हो गए। यहां हम लोग अपनी पुत्री की तलाश कर रहे थे। घर पहुंची पुत्री ने आपबीती बताई।

किशोरी के साथ गैंग रेप, पुलिस ने दर्ज किया एफआईआर

पीड़िता के पिता का आरोप है कि आरोपी युवकों से पूछा तो उन लोगों ने गाली-गलौज कर भगा दिया। थानाध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर सालिक सिंह व दीपक यादव के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 डी व 504 के साथ ही यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम व अनुसूचित जाति /जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की सुसंगत धारा में गुरुवार को नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास जारी है। दोनो आरोपी 20 से 22 वर्ष आयु के हैं।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।