Tuesday, 3 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ घाट पर पानी के लिए अब नहीं करनी होगी मशक्कत, वर्षों पुरानी समस्या के समाधान की पहल अस्पताल में मशीनें धूल फांक रहीं, मरीजों के हक के लिए अनिश्चितकालीन धरना अवैध खनन पर एसडीओ का औचक धावा, मिट्टी लदे दो ट्रैक्टर जब्त छठ घाटों पर उमड़ने वाली आस्था की भीड़ के स्वागत में जुटा नगर परिषद, तैयारियों को मिली रफ्तार आग से निपटने के गुर सीखेंगे अस्पतालकर्मी, मरीजों की सुरक्षा पर जोर रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़, 800 अभ्यर्थियों को मिली चयन की पहली सीढ़ी क्रिकेट के मैदान पर दिखेगा विद्यार्थियों का दम, 7 नवंबर को सजेगा दत्त क्लासेस प्रीमियर लीग एनसीसी शिविर में कैडेटों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर, डिजिटल ठगी से बचाव की दी गई जानकारी त्योहार से पहले पटाखा कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, चौसा में दुकानों की जांच बिहार में कारतूस तस्करी का भंडाफोड़, 20 हजार से ज्यादा कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार; सफारी कार भी जब्त रास्ता पूछने से शुरू हुआ विवाद, बारातियों पर टूट पड़े स्थानीय युवक नुक्कड़ नाटक से दिया नशामुक्ति का संदेश, शराब से दूर रहने की अपील
Keshav Times

बड़का सिंहनपुरा बैंक लूट कांड में अंधेरे में तीर मार रही है पुलिस, नहीं पकड़े गए लूटेरे

बड़का सिंहनपुरा बैंक लूट कांड में अंधेरे में तीर मार रही है पुलिस, नहीं पकड़े गए लूटेरे

- एक पखवाड़ा पहले पीएनबी के सिंहनपुरा शाखा से हथियारबंद लूटरों ने की थी साढ़े उन्नीस लाख की लूट

केटी न्यूज/सिमरी

बड़का सिंहनपुरा गांव स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा से लूट की घटना के एक पखवाड़े बाद भी पुलिस अंधेरे में तीर चला रही है। अभी तक लूटेरों की गिरफ्तारी की बात तो दूर पुलिस इस घटना में शामिल गिरोह की पहचान तक नहीं कर सकी है। जबकि इस घटना के बाद से अभी तक बैंक कर्मी सहमें हुए है। लूटेरों की गिरफ्तारी नहीं होने से कई सवाल खड़े हो रहे है।

बड़का सिंहनपुरा बैंक लूट कांड में अंधेरे में तीर मार रही है पुलिस, नहीं पकड़े गए लूटेरे

बता दें कि 20 सितंबर की शाम बैंक बंद होने के समय सात की संख्या में हथियारबंद व नकाबपोश लूटेरें बैंक में प्रवेश कर हथियार के बल पर कर्मियों तथा ग्राहकों को कब्जे में ले 19 लाख 48 हजार 248 रूपए लूट लिए थे। इस घटना को पुलिस ने चुनौती के रूप में लिया था। एसपी मनीष कुमार ने डुमरांव एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी के नेतृत्व में एक टीम गठित कर मामले की शीघ्र उद्भेदन का निर्देश दिया था। लेकिन यह टीम अभी तक लूटेरों को गिरफ्तार नहीं कर सकी हैं। लूटेरों की गिरफ्तारी नहीं होने से

बड़का सिंहनपुरा बैंक लूट कांड में अंधेरे में तीर मार रही है पुलिस, नहीं पकड़े गए लूटेरे

पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे है। वही इस घटना के बाद ग्रामीण क्षेत्र के बैंकों की सुरक्षा की पोल भी खुल गई है।  शीघ्र गिरफ्तार होंगे लूटेरें - एसडीपीओ बैंक लूट की घटना को चुनौती के रूप में लिया गया है। इसका उद्भेदन शीघ्र किया जाएगा। पुलिस लूटेरों के करीब पहुंच चुकी हैं। जल्दी ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - अफाक अख्तर अंसारी, एसडीपीओ, डुमरांव

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।