Saturday, 14 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना डेढ़ साल तक फाइलों में दबा रहा सोलर लाइट चोरी का मामला, अब विभाग ने दर्ज कराया एफआईआर 79 लाख की चोरी की कहानी पुलिस के गले नहीं उतर रही, कंपनी की भूमिका पर उठे सवाल छठ गीतों से भक्तिमय हुआ डुमरांव, नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय महापर्व का आगाज खूनी वारदात के 11 दिन बाद झाड़ी में मिला फरार एसआई का शव, चिलहरी में पसरा मातम 500 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो लग्जरी कारें जब्त एक जमीन, दो फैसले! दाखिल-खारिज में दोहरे मापदंड पर तत्कालीन सीओ घिरे आस्था के आड़े नहीं आएगी तंगहाली, जरूरतमंद व्रतियों का पूरा खर्च उठाएगी छठ पूजा सेवा समिति दस दिन बाद भी जानलेवा हमले का मुख्य आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर
Keshav Times

जीवित्पुत्रिका पर्व को लेकर जरूरतमंदों के बीच सामग्री का वितरण

जीवित्पुत्रिका पर्व को लेकर जरूरतमंदों के बीच सामग्री का वितरण

केटी न्यूज/ब्रह्मपुर

प्रखंड के बड़की नैनीजोर गांव में जीवित्पुत्रिका पर्व का प्रसाद बनाने के लिए जरूरतमंद परिवारों की सैकड़ों व्रती महिलाओं के बीच खाद्य सामग्री का पैकेट वितरित किया गया। जिसमें गेहूं का आटा, मडुआ आटा, चीनी, रिफाइन इत्यादि शामिल था। यह वितरण कार्यक्रम स्थानीय समाजसेवी राजकुमार कुंवर के द्वारा आयोजित किया गया था। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक ओमप्रकाश सिंह भुवन उपस्थित थे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में सामाजिक कार्यकर्ता राजीव रंजन सिंह तथा शाहपुर की जिला पार्षद कृष्णा देवी शामिल थी। कार्यक्रम के दौरान लगभग 200 जरूरतमंद व्रती महिलाओं को खाद्य सामग्री का पैकेट दिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता ओमप्रकाश सिंह भुवन ने कहा कि यह बहुत अच्छी पहल है, जहां पहली बार पुत्र के लिए व्रत करने वाली जरूरतमंद महिलाओं के बीच इस गांव के रहने वाले समाजसेवी ने खाद्य सामग्री का वितरण किया। यह हर सुपुत्र का कर्तव्य है कि वो अपनी माता के साथ-साथ अपने आस-पड़ोस एवं गांव-मोहल्ले के जरूरतमंद माताओं एवं लोगों का ख्याल रखें। वहीं समाजसेवी राजकुमार कुंवर ने कहा कि नर सेवा नारायण सेवा को मानकर मैंने इस कार्यक्रम का आयोजन किया था। जिससे व्रती महिलाओं को अपने पुत्र के लिए प्रसाद बनाने में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर उपस्थित लोगों में भाजपा के मंडल अध्यक्ष भुटेली तिवारी, धनजी पाण्डेय, चक्रधारी ओझा, प्रदीप मिश्रा, विजय शंकर तिवारी, संतोष मिश्र, शिवजी कसेरा, प्रिंस पीयूष, सतीश चंद्र राय, बिपिन सिंह, चंदन कुंवर आदि शामिल थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।