Thursday, 5 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
आधुनिक तकनीक और नवाचार से खेती को बनाएं लाभकारी, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर दीपावली-छठ पर सुरक्षा का रहेगा कड़ा पहरा, अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी पुलिस की नजर दूसरे दिन भी सफाई कर्मियों की हड़ताल, शहर में गंदगी का अंबार छठ घाटों की सुरक्षा को लेकर डीएम-एसपी ने गंगा में नाव से किया निरीक्षण एनएच-120 पर तेज रफ्तार पिकअप का कहर, सड़क पार कर रहे वृद्ध की गई जान शांति देवी सार्वजनिक पुस्तकालय एवं वाचनालय का हुआ भव्य उद्घाटन, उमड़ा जनसैलाब कैथी मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. जितेंद्र मिश्र का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर मशीनें चालू होने के दावे पर थमा फिजियोथेरेपी सुविधा के लिए आंदोलन धनतेरस पर बरसेगी धन-समृद्धि की कृपा, आरोग्य के देवता भगवान धन्वन्तरि की होगी विशेष आराधना अभियान में लापरवाही पर डीएम सख्त, तीन बीडीओ समेत पांच अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण ब्रह्मपुर में धावा दल की कार्रवाई, एक बाल श्रमिक को कराया गया मुक्त मधुबनी हत्याकांड के आरोपी फरार एएसआई की तलाश में पैतृक गांव चिलहरी में छापेमारी
Keshav Times

हवन पूजन व प्रसाद वितरण के साथ 25वां पांच दिवसीय श्रीराम कथा संपन्न

प्रखंड क्षेत्र के दसियांव गांव स्थित पोखरा शिव मंदिर परिसर में बाबा हरसू ब्रह्म बाबा की जयंती श्रद्धा, भक्ति और आस्था के वातावरण में भव्य रूप से मनाई गई। इस अवसर पर बाबा हरसू मानस मंडल के तत्वावधान में आयोजित 25वां पांच दिवसीय श्रीराम कथा कार्यक्रम हवन-पूजन और प्रसाद वितरण के साथ विधिवत रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत हवन-पूजन किया गया।

हवन पूजन व प्रसाद वितरण के साथ 25वां पांच दिवसीय श्रीराम कथा संपन्न

केटी न्यूज/केसठ।

प्रखंड क्षेत्र के दसियांव गांव स्थित पोखरा शिव मंदिर परिसर में बाबा हरसू ब्रह्म बाबा की जयंती श्रद्धा, भक्ति और आस्था के वातावरण में भव्य रूप से मनाई गई। इस अवसर पर बाबा हरसू मानस मंडल के तत्वावधान में आयोजित 25वां पांच दिवसीय श्रीराम कथा कार्यक्रम हवन-पूजन और प्रसाद वितरण के साथ विधिवत रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत हवन-पूजन किया गया। साथ ही भगवान शिव का रुद्राभिषेक एवं श्रीराम कथा का आयोजन किया गया, जिससे पूरा मंदिर परिसर भक्तिरस से सराबोर हो उठा।कथावाचन के क्रम में श्रीराम-जानकी विवाह प्रसंग का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन किया गया।

हवन पूजन व प्रसाद वितरण के साथ 25वां पांच दिवसीय श्रीराम कथा संपन्न

कथा सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे और वातावरण जय श्रीराम के जयघोष से गुंजायमान हो गया। कथा के साथ-साथ चल रहे यज्ञ, हवन और मंत्रोच्चार से क्षेत्र में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता रहा। कार्यक्रम में न केवल दसियांव गांव, बल्कि आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और बाबा हरसू ब्रह्म के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित किए। श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेकर पुण्य लाभ प्राप्त किया।कार्यक्रम के अंतिम दिन भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इसके साथ ही धर्म, संस्कृति एवं आध्यात्मिक क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले विद्वतजनों एवं आयोजन में सहयोग करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।

हवन पूजन व प्रसाद वितरण के साथ 25वां पांच दिवसीय श्रीराम कथा संपन्न

कार्यक्रम की अध्यक्षता आयोजन समिति के अध्यक्ष श्यामाकांत दूबे ने की, जबकि मंच संचालन सतीश कुमार द्विवेदी ने किया। आयोजकों ने बताया कि इस तरह के धार्मिक आयोजनों से समाज में धार्मिक चेतना, आपसी भाईचारे और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूती मिलती है।आयोजन को सफल बनाने में बाबा हरसू मानस मंडल के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं ग्रामीणों का विशेष योगदान रहा। ग्रामीणों ने एक स्वर में आयोजन समिति की सराहना करते हुए भविष्य में भी इस तरह के धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करने की इच्छा जताई।

हवन पूजन व प्रसाद वितरण के साथ 25वां पांच दिवसीय श्रीराम कथा संपन्न

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।