Thursday, 5 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
आठ माह तक वेतन रोकने पर घिरे बीडीओ, आरडीओ को भुगतान का आदेश छठ पर चौसा के गंगा घाटों की होगी अभेद्य सुरक्षा, चप्पे-चप्पे पर रहेगी निगरानी आधुनिक तकनीक और नवाचार से खेती को बनाएं लाभकारी, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर दीपावली-छठ पर सुरक्षा का रहेगा कड़ा पहरा, अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी पुलिस की नजर दूसरे दिन भी सफाई कर्मियों की हड़ताल, शहर में गंदगी का अंबार छठ घाटों की सुरक्षा को लेकर डीएम-एसपी ने गंगा में नाव से किया निरीक्षण एनएच-120 पर तेज रफ्तार पिकअप का कहर, सड़क पार कर रहे वृद्ध की गई जान शांति देवी सार्वजनिक पुस्तकालय एवं वाचनालय का हुआ भव्य उद्घाटन, उमड़ा जनसैलाब कैथी मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. जितेंद्र मिश्र का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर मशीनें चालू होने के दावे पर थमा फिजियोथेरेपी सुविधा के लिए आंदोलन धनतेरस पर बरसेगी धन-समृद्धि की कृपा, आरोग्य के देवता भगवान धन्वन्तरि की होगी विशेष आराधना अभियान में लापरवाही पर डीएम सख्त, तीन बीडीओ समेत पांच अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
Keshav Times

दिव्यांग बच्चों के लिए आज लगेगा जांच शिविर

प्रखंड संसाधन केंद्र केसठ के परिसर में गुरुवार को दिव्यांग बच्चों के लिए दिव्यांगता जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर 6 से 18 वर्ष आयु वर्ग के सभी प्रकार के दिव्यांग बच्चों के लिए लगाया जा रहा है। प्रखंड संसाधन केंद्र के संसाधन शिक्षक नागेंद्र तिवारी ने बताया कि शिविर का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों की पहचान कर उन्हें आवश्यक सहायक उपकरण, शिक्षण सामग्री तथा आवश्यकता अनुसार शल्य चिकित्सा के लिए चिन्हित करना है।

दिव्यांग बच्चों के लिए आज लगेगा जांच शिविर

केटी न्यूज/केसठ। 

प्रखंड संसाधन केंद्र केसठ के परिसर में गुरुवार को दिव्यांग बच्चों के लिए दिव्यांगता जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर 6 से 18 वर्ष आयु वर्ग के सभी प्रकार के दिव्यांग बच्चों के लिए लगाया जा रहा है। प्रखंड संसाधन केंद्र के संसाधन शिक्षक नागेंद्र तिवारी ने बताया कि शिविर का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों की पहचान कर उन्हें आवश्यक सहायक उपकरण, शिक्षण सामग्री तथा आवश्यकता अनुसार शल्य चिकित्सा के लिए चिन्हित करना है। शिविर में स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों की टीम मौजूद रहेगी, जो बच्चों की स्वास्थ्य जांच कर दिव्यांगता का आकलन करेगी।

दिव्यांग बच्चों के लिए आज लगेगा जांच शिविर

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पात्र दिव्यांग बच्चों को बैसाखी, व्हीलचेयर सहित अन्य आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए चिन्हित किया जाएगा, ताकि उन्हें शिक्षा और दैनिक जीवन में सुविधा मिल सके। शिविर को लेकर अभिभावकों से अपील की गई है कि वे अपने दिव्यांग बच्चों को निर्धारित समय पर प्रखंड संसाधन केंद्र केसठ में लेकर पहुंचें, ताकि बच्चों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जा सके।

दिव्यांग बच्चों के लिए आज लगेगा जांच शिविर

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।