देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 134 वी जयंती

देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 134 वी जयंती

- कांग्रेस के जिला कार्यालय में आयोजित हुआ था कार्यक्रम

केटी न्यूज/बक्सर

मंगलवार को जिला कांग्रेस कमिटी कार्यालय में स्वतंत्रता आंदोलन के अग्रणी नेता तथा स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 134 वी जयंती बाल दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर गरीब बच्चों के बीच पुस्तक एवं कलम वितरित किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर बाल दिवस के अवसर पर एक श्रद्धांजलि सभा का

आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता करते हुए जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संजय कुमार पांडेय ने किया। जयंति समारोह को सम्बोधित करते हुए जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कामेश्वर पांडेय ने कहा कि देश में जितने भी बड़े-बड़े उद्योग धंधे दिखाई दे रहे हैं, यह स्व. जवाहरलाल नेहरू की देन है। संचालन करते हुए रोहित उपाध्याय ने कहा चाचा नेहरू एक दूरदर्शी नेता थे।

जिन्होंने देश को विकास के रास्ते पर ले जाने का काम किये थे। इस अवसर पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामप्रसन द्विवेदी, पप्पू दुबे, अजय यादव, बाबन तुरहा, कंचन दुबे, अभय मिश्र सहित अनेक लोगों ने चाचा नेहरू को पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। 

नेहरू के सिद्धांतों को अपना इंडिया को एकजुट रखा जा सकता है - मनोज पांडेय 

वही जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ मनोज पांडे ने राजस्थान के नाथद्वारा विधानसभा चुनाव से दूरभाष पर अपने बयां में कहा कि चाचा नेहरू ने  त्रदेश को बड़े-बड़े नदियों का बांध बनवाया, उद्योगों का जाल बिछाया, किसानांे के पानी की समस्या को दूर किए, गांव गांव स्कूल कॉलेजों की स्थापना के साथ-साथ देश में शांति एवं अमन चैन की स्थापना की थी।

उनके आदर्शों पर चलकर हम देश को सशक्त एवं संपन्न बनाने का संकल्प लेते हैं। चाचा नेहरू का सपना था बच्चे देश के भविष्य है। उनके सपनों को पूरा करने के लिए हम लोग संकल्पित है। डॉ पांडेय ने कहा कि चाचा नेहरू के बताए रास्ते पर चलकर ही इंडिया को एकजुट रखा जा सकता है।