Thursday, 19 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
डुमरांव में पीएनजी कनेक्शन की सुस्त रफ्तार पर डीएम सख्त, 498 मीटरों में महज 20 चालू शिक्षकों की जवाबदेही तय, प्रशस्त एप से लेकर ओलंपियाड तक की तैयारी तेज पंचकोशी मेले की तैयारियों को विधायक आनंद मिश्रा ने परखा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश बिजली चोरी पर विभाग का शिकंजा, तीन लोगों पर 33 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना अक्षय नवमी पर आस्था और परंपरा का दिखा संगम, भक्तिमय हुआ माहौल: पल्स पोलियो अभियान की सफलता को लेकर टास्क फोर्स कमेटी की बैठक, 14 टीमें गठित मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में बड़ी सेंध, 79 लाख के एच-बीम गायब; 10 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ माता-पिता की स्मृति को जनसेवा से जोड़ प्रदीप जायसवाल ने पेश की मिसाल, निःशुल्क नेत्र शिविर शुरू संघर्ष की राह से अंतरराष्ट्रीय फलक तक, चंदन-चांदनी ने बढ़ाया बक्सर का मान गांव की गली में शराब की खेप खपाने की थी तैयारी, पुलिस ने मंसूबों पर फेरा पानी सरकारी जमीन पर बसेरा और बदहाल परिसंपत्तियों का होगा कायाकल्प, डीएम ने तय की जवाबदेही अब शाम में भी संवरेगा गरीब बच्चों का भविष्य, बक्सर में ‘संकल्प संध्या’ शुरू
Keshav Times

राजपुर ट्रिपल मर्डर के छह आरोपियों के घर पुलिस ने चश्पाया इश्तेहार

24 मई को राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर गांव में हुए ट्रिपल मर्डर की लोमहर्षक घटना के बाद पुलिस का ताबड़तोड़ ऐक्शन जारी है। पुलिस ने शुक्रवार को इस मामले में फरार चल रहे आधा दर्जन आरोपियों के घर इश्तेहार चश्पा उन्हें अविलंब कोर्ट या पुलिस के समक्ष हाजिर होने का निर्देश दिया है। हाजिर नहीं होने पर उनके घरों पर बुलडोजर ऐक्शन किया जाएगा।

राजपुर ट्रिपल मर्डर के छह आरोपियों के घर पुलिस ने चश्पाया इश्तेहार

राजपुर ट्रिपल मर्डर के छह आरोपियों के घर पुलिस ने चश्पाया इश्तेहार

-- अविलंब सरेंडर करने का दिया निर्देश, नहीं तो होगा बुलडोजर ऐक्शन

-- 24 मई की सुबह अहियारपुर गांव में हुआ था ट्रिपल मर्डर, 19 नामजद व तीन अज्ञात पर दर्ज कराई गई थी प्राथमिकी

राजपुर ट्रिपल मर्डर के छह आरोपियों के घर पुलिस ने चश्पाया इश्तेहार

केटी न्यूज/राजपुर

24 मई को राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर गांव में हुए ट्रिपल मर्डर की लोमहर्षक घटना के बाद पुलिस का ताबड़तोड़ ऐक्शन जारी है। पुलिस ने शुक्रवार को इस मामले में फरार चल रहे आधा दर्जन आरोपियों के घर इश्तेहार चश्पा उन्हें अविलंब कोर्ट या पुलिस के समक्ष हाजिर होने का निर्देश दिया है। हाजिर नहीं होने पर उनके घरों पर बुलडोजर ऐक्शन किया जाएगा।

राजपुर ट्रिपल मर्डर के छह आरोपियों के घर पुलिस ने चश्पाया इश्तेहार

कोर्ट के आदेश पर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह के नेतृत्व में इस्तेहार चिपकाने की कार्रवाई की गई है। जिन आरोपियों के घर इस्तेहार चिपकाया गया है उनमें बिरेन्द्र यादव, संदीप यादव, शिवम यादव, विकास यादव, उमेश यादव व राम प्रवेश यादव शामिल है।

राजपुर ट्रिपल मर्डर के छह आरोपियों के घर पुलिस ने चश्पाया इश्तेहार

पुलिस ने इश्तेहार चपकाने से पहले उनके दरवाजे पर डंका बजाकर मुनादी भी कराई। इन सभी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी भी कर रही है।थानाध्यक्ष ने बताया कि अगले कुछ दिनों में यदि सभी आरोपी थाना या न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं करते हैं तो कोर्ट के आदेश पर कुर्की जप्ती की कार्रवाई की जाएगी।

राजपुर ट्रिपल मर्डर के छह आरोपियों के घर पुलिस ने चश्पाया इश्तेहार

बता दें कि 24 मई को अहियापुर गांव में अहले सुबह दिल दहला देने वाली घटना हुई थी, जिसमें इसी गांव निवासी पूर्व मुखिया मनोज यादव व पूर्व जिप उपाध्यक्ष संतोष यादव ने अपने गुर्गो के साथ मिल कत्लेआम मचाया था एक ही परिवार के पांच लोगों को गोलियों से छलनी कर दिया था। इस घटना में तीन की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दो अभी भी इलाजरत है। पीड़ित पक्ष द्वारा कुल 19 नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया गया है। 

राजपुर ट्रिपल मर्डर के छह आरोपियों के घर पुलिस ने चश्पाया इश्तेहार

मामले में पुलिस ने अबतक तीन आरोपियो को गिरफ्तार किया है जबकि आधा दर्जन ने पुलिस दबिश में कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। जबकि अभी भी कई आरोपी फरार चल रहे है। इश्तेहार चस्पाए जाने के बाद पुलिस को उम्मीद है कि जल्दी ही आरोपी सरेंडर करेंगे। बता दें कि इस घटना के बाद पुलिस के त्वरित व कठोर ऐक्शन से घटना में शामिल अपराधियों के बीच हड़कंप मच गया था।

राजपुर ट्रिपल मर्डर के छह आरोपियों के घर पुलिस ने चश्पाया इश्तेहार

पुलिस अबतक कई आरोपियों के घर बुलडोजर चला ध्वस्त कर चुकी है तथा उनकी संपति भी कुर्क कर ले गई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह ने बताया कि पुलिस लगातार फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। उन्होंने कहा कि सरेंडर नहीं करने पर जल्दी ही उनकी संपति कुर्क की जाएगी।

राजपुर ट्रिपल मर्डर के छह आरोपियों के घर पुलिस ने चश्पाया इश्तेहार

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।