Sunday, 15 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

खेलने गई किशोरी गायब, परिजनों ने दर्ज कराया एफआईआर

खेलने गई किशोरी गायब, परिजनों ने दर्ज कराया एफआईआर

केटी न्यूज/डुमरांव

कोरानसराय थाना क्षेत्र के बनकट गांव की एक किशोरी पिछल तीन दिनों से रहस्यमय ढंग से गायब हो गई हैं। उसके गायब होने के बाद परिजन काफी परेशान हैं तथा अपने स्तर से खोजबीन के बाद जब सुराग नहीं मिला तो स्थानीय थाने में एफआईआर दर्ज करा न्याय की गुहार लगाई है। गायब होने वाले किशोरी की पहचान बनकट के स्व सुरेन्द्र महतों की 11 वर्षीय पुत्री लक्ष्मी कुमारी के रूप में बताई जा रही है। इस संबंध में किशोरी की मां सविता देवी ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि 29 जून को लगभग 2 बजे उसकी बेटी लक्ष्मी गांव में ही खेलने के लिए निकली थी, लेकिन लौट कर नहीं आई। शाम होने के बाद उसकी खोजबीन शुरू की गई। लेकिन कही भी पता नहीं चल सका है। परिजन किसी अनहोनी की आशंका से सहमें हुए हैं। जानकारों की मानें तो किशोरी के मानव तस्करों के चंगुल में फंसने से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। कोरानसराय थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर किशोरी की पड़ताल की जा रही है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।