Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0 शराबबंदी की खुली पोल! गांव में 13 कथित शराब कारोबारी, मुखिया पहुंचे एसपी के दरबार अवैध संबंध का राज खुलने के डर से महिला की गला दबाकर हत्या, देवरानी गिरफ्तार बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक
Keshav Times

बिजली बिल बकाया होने पर बिजली कंपनी ने काटा ओवरब्रिज का कनेक्शन

बिजली बिल बकाया होने पर बिजली कंपनी ने काटा ओवरब्रिज का कनेक्शन

- टीकपोखर के पास स्थित ओवर ब्रिज पर कंपनी का बकाया था लाखों का विपत्र

केटी न्यूज/नावानगर 

एनएचएआई पर लाखों रुपए बिजली बिल बकाया होने पर स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के परमानपुर से टीकपोखर तक ओवरब्रिज का कनेक्शन काट दिया गया है। जिससे शाम ढ़लते ही बिजली की लाइटों से जगमागते ओवरब्रिज पर अंधेरा पसर गया है। इसकी जानकारी सोमवार को बिजली कंपनी के एसडीओ राकेश कुमार दुबे ने दिया। उन्होंने बताया कि नावानगर प्रखंड क्षेत्र में

बिजली बिल बकाया होने पर बिजली कंपनी ने काटा ओवरब्रिज का कनेक्शन

एनएचआई के छह ओवरब्रिज पर बिजली सप्लाई के लिए सात ट्रांसफार्मर लगाया गया है। सातों ट्रांसफार्मर से बिजली का सप्लाई किया जाता है। लेकिन बिल का पर फरवरी 23 से एनएचएआई द्वारा बिजली बिल का भुगतान नही किया गया है। जिसके चलते सातो ट्रांसफार्मर से कनेक्शन हटा लिया गया है। उन्होंने बताया कि फरवरी 2023 से अब तक एनएचएआई पर कंपनी का कुल 28 लाख रुपए बकाया हो गया है। ज्यादा बकाया होने के चलते वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर

बिजली बिल बकाया होने पर बिजली कंपनी ने काटा ओवरब्रिज का कनेक्शन

एनएचएआई का कनेक्शन खोल दिया गया है।उन्होंने आगे बताया कि जब बिल का भुगतान हो जायेगा तब फिर से कनेक्शन चालू कर दिया जायेगा। बता दें कि एनएच 319 पर बने ओवर ब्रिज समेत कई जगहों पर बिजली का कनेक्शन एनएचएआई द्वारा लिया गया है। बकाया बिजली बिल के कारण कंपनी द्वारा कनेक्शन काट दिया गया है। जिसके चलते अब ओवरब्रिज पर अंधेरा पसर गया है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।