Wednesday, 18 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
सरकारी जमीन पर बसेरा और बदहाल परिसंपत्तियों का होगा कायाकल्प, डीएम ने तय की जवाबदेही अब शाम में भी संवरेगा गरीब बच्चों का भविष्य, बक्सर में ‘संकल्प संध्या’ शुरू बीमा कंपनी की मनमानी पर उपभोक्ता आयोग का प्रहार, मृतक के परिवार को मिलेगा 8.30 लाख का मुआवजा गंगा सेतु चेकपोस्ट से भागी शराब की खेप, एनएच-922 पर उत्पाद विभाग ने बस को खदेड़कर पकड़ा नवजात की किलकारी के बीच छाया मातम, प्रसव के बाद महिला की मौत से बक्सर में भड़का आक्रोश; सड़क पर उतरे परिजन भोपाल में मौत बनकर दौड़ा डंपर! बक्सर की युवा पत्रकार सपना कुमारी की दर्दनाक मौत, 25 साल की उम्र में बुझ गया होनहार बेटी का चिराग सड़क पर नियम तोड़ना पड़ा महंगा, कृष्णाब्रह्म पुलिस ने छह वाहनों से वसूले 22 हजार छठ घाट पर बिछड़े मासूम को समाजसेवी सुन्दरम कुमार ने परिजनों से मिलाया, चेहरे पर लौटी मुस्कान भाई बना भाई का कातिल! दो माह पहले घर में गूंजी थी किलकारी, अब मासूम के सिर से उठा पिता का साया बक्सर में धूमधाम से मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती, गूंजा जनजातीय गौरव का संदेश दो माह के मासूम के सिर से उठा पिता का साया, 12 साल के इंतजार के बाद मिली खुशियां पलभर में मातम में बदलींः- हार्वेस्टर से धान कटाई के दौरान हुआ हादसा, किसान की पत्नी की गई जान
Keshav Times

दिनदहाड़े शाखा डाकपाल पर लूट की नियत से हमला, रेफर, पुलिस ने माना संदेहास्पद

प्रखंड क्षेत्र के खरवनिया मोड़ के समीप बुधवार की दोपहर शाखा डाकघर कतिकनार के शाखा डाकपाल विनय गुप्ता पर अज्ञात अपराधियों ने हमला कर दिया। बताया जाता है कि विनय गुप्ता शाखा डाकघर से कुछ पैसा लेकर केसठ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक अज्ञात लुटेरों ने उन पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

दिनदहाड़े शाखा डाकपाल पर लूट की नियत से हमला, रेफर, पुलिस ने माना संदेहास्पद

दिनदहाड़े शाखा डाकपाल पर लूट की नियत से हमला, रेफर, पुलिस ने माना संदेहास्पद

केटी न्यूज/केसठ 

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत डायल 112 को सूचना दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायल डाकपाल को स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केसठ लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देखते हुए उसे सदर अस्पताल बक्सर रेफर कर दिया। सूत्रों के अनुसार, यह पूरी घटना दिन के उजाले में हुई, जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई है। 

दिनदहाड़े शाखा डाकपाल पर लूट की नियत से हमला, रेफर, पुलिस ने माना संदेहास्पद

वहीं, इस घटना को लेकर नावानगर थानाध्यक्ष कुसुम कुमार केसरी ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि यह लूट की घटना नहीं है। मामले की जांच की जा रही है और घायल से पूछताछ के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। उन्होंने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। साथ ही थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है।

दिनदहाड़े शाखा डाकपाल पर लूट की नियत से हमला, रेफर, पुलिस ने माना संदेहास्पद

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।