Thursday, 12 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
14 गिरफ्तारियां तीन आर्म्स और 59 जिंदा कारतूस! बक्सर पुलिस ने चलाया बड़ा अभियान, हथियारों का जखीरा बरामद ठेकेदार सह कांग्रेस युवा नेता शुभम तिवारी को जान से मारने की धमकी! आवास पर फायरिंग से बक्सर में मचा हड़कंप बैरी गोलीकांड में पहली मौत से सनसनी! पीठ में गोली लगने से घायल पवन तिवारी ने तोड़ा दम, हत्या में बदला खूनी संघर्ष गार्ड भी तैनात, CCTV भी चालू, फिर भी 79 लाख की चोरी! मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में सेंध बासुदेवा मर्डर मिस्ट्री में अपनों पर शक! अवैध संबंध के एंगल ने पकड़ा जोर, जल्द खुल सकता है हत्या का राज 100 राउंड गोलीबारी कांड में बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी पुतुल ने थाने में डाले हथियार! शस्त्र सत्यापन को लेकर केसठ के बीडीओ व सीओ बने दंडाधिकारी, संभालेंगे बगेन गोला और सोनवर्षा का जिम्मा मच्छरों के भरोसे 35 वार्डों की सेहत, नगर परिषद की फॉगिंग व्यवस्था खुद बीमार शिक्षा को राष्ट्र निर्माण का आधार मानते थे मौलाना आजाद : वक्ताओं ने किया स्मरण भोजपुरी चित्रकला के रंगों से सजेगा भास्कर महोत्सव, तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू बक्सर : घर में गूंजने वाली थी शहनाई, लेकिन टूटे बिजली तार ने छीन ली इकलौते बेटे की जिंदगी ट्राईब्रेकर में नया भोजपुर का दबदबा, पुराना भोजपुर को हराकर जीता फुटबॉल का खिताब
Keshav Times

सरकारी गाड़ी, निजी लापरवाही: बक्सर में टैक्स विभाग की स्कॉर्पियो ने रिहायशी इलाके में मचाया कहर, जवाबदेही पर उठे सवाल

बक्सर शहर में रिहायशी इलाकों में सरकारी वाहनों की बेकाबू रफ्तार अब आम लोगों के लिए खतरे की घंटी बनती जा रही है। बुधवार को बाजार समिति रोड पर वाणिज्य कर विभाग की एक स्कॉर्पियो ने जिस तरह ई-रिक्शा को टक्कर मारी, उसने प्रशासनिक लापरवाही और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सरकारी गाड़ी, निजी लापरवाही: बक्सर में टैक्स विभाग की स्कॉर्पियो ने रिहायशी इलाके में मचाया कहर, जवाबदेही पर उठे सवाल

केटी न्यूज/बक्सर

बक्सर शहर में रिहायशी इलाकों में सरकारी वाहनों की बेकाबू रफ्तार अब आम लोगों के लिए खतरे की घंटी बनती जा रही है। बुधवार को बाजार समिति रोड पर वाणिज्य कर विभाग की एक स्कॉर्पियो ने जिस तरह ई-रिक्शा को टक्कर मारी, उसने प्रशासनिक लापरवाही और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सरकारी स्कॉर्पियो अत्यधिक तेज गति में थी और अचानक सामने आए ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ई-रिक्शा उछलकर पेड़ से टकराया और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

सरकारी गाड़ी, निजी लापरवाही: बक्सर में टैक्स विभाग की स्कॉर्पियो ने रिहायशी इलाके में मचाया कहर, जवाबदेही पर उठे सवाल

हादसे में ई-रिक्शा चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चालक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि टक्कर के बाद स्कॉर्पियो सड़क किनारे स्थित एक निजी मकान की बाउंड्री से जा टकराई, जिससे बाउंड्री पूरी तरह टूट गई। गनीमत रही कि अंदर खड़ी कार सुरक्षित बच गई, नहीं तो नुकसान और बड़ा हो सकता था।

सरकारी गाड़ी, निजी लापरवाही: बक्सर में टैक्स विभाग की स्कॉर्पियो ने रिहायशी इलाके में मचाया कहर, जवाबदेही पर उठे सवाल

घटना के बाद सबसे गंभीर सवाल यह उठा कि दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सरकारी विभागों में निजी चालकों से वाहन चलवाए जा रहे हैं, जिनकी न तो नियमित निगरानी होती है और न ही जवाबदेही तय है। यही कारण है कि रिहायशी इलाकों में भी सरकारी गाड़ियां नियमों को ताक पर रखकर दौड़ती नजर आती हैं।हादसे के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सरकारी वाहनों की गति, चालक और जवाबदेही को लेकर सख्त नियम लागू नहीं किए गए, तो ऐसे हादसे दोहराते रहेंगे। अब निगाहें प्रशासन पर टिकी हैं कि वह इस मामले में सिर्फ जांच तक सीमित रहता है या वास्तव में जिम्मेदारों पर कार्रवाई करता है।

सरकारी गाड़ी, निजी लापरवाही: बक्सर में टैक्स विभाग की स्कॉर्पियो ने रिहायशी इलाके में मचाया कहर, जवाबदेही पर उठे सवाल

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।