रूपए लूटने की मची होड़ नहर में तैर रहे है 10-10 के नोटों का बंडल

रूपए लूटने की मची होड़ नहर में तैर रहे है 10-10 के नोटों का बंडल

केटी न्यूज/सासाराम 

शनिवार को दोपहर सासाराम में लोगों के बीच रूपए लूटने की होड़ मच गई। घटना जिले के मुरादाबाद नहर में अचानक दस-दस नोटों का बंडल तैरने लगे। जिसके बाद इलाके में बात आग की तरह फैली पुरे जिले में सनसनी मच गई। ग्रामीण व राहगिर इन बंडलों को लूटने के लिए नहर में कूद लगे। दोनों हाथ से नोटों की गड्डियां बीनने लगे। हाथों में जितना समा सके लोग नहर से निकाल कर घर लए। हलांकि यह रूपए असली है कि नकली कहा नही जा सकता है।

ग्रामीण सूत्रों कि माने तो कुछ लोग नहर में स्नान कर रहे थे। तभी उन्हें कपड़े में बंधा कुछ शरीर से टकराया। जब देखा तो 10 रुपए के नोटों का बंड़ल था। वहीं नोटों की संख्या देख कुछ लोग आगे बढ़े तो देखा कि कुराइच पुल के नीचे पानी में कई सारे बंडल फेंके हुए थे। पुल के नीचे नोटों के बंडल फेंके जाने की बात आग की तरह फैली और बड़ी संख्या में लोग पुल पर जमा हो गए। देखते ही देखते दर्जनों लोग नहर में कूद गए। दोनों हाथों से नोट बटोरने लगे। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच में जूट गई हैै यह नोट कहां से आए और किसने फेंके। यह साफ नहीं हो सका है।