Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक 19 वर्षीय युवती के लापता होने पर अपहरण की आशंका, पिता ने थाने में दिया आवेदन संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब
Keshav Times

बागेश्वर धाम से लौट रहे थे जिले के प्रसिद्ध युवा डाक्टर की कार का फटा टायर मौत, चार की हालत गंभीर

बागेश्वर धाम से लौट रहे थे जिले के प्रसिद्ध युवा डाक्टर की कार का फटा टायर मौत, चार की हालत गंभीर

केटी न्यूज/बलिया

मिर्जापुर में पड़री थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर भरपुरा गांव के पास राजपूत ढाबा के सामने शनिवार की सुबह टायर फटने से असंतुलित होकर फॉर्च्यूनर पलट गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत  हो गई, चार  लोग घायल हो गए। बलिया के रहने वाले लोग मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम गए थे। वहां से सभी फार्च्यूनर से अपने घर बलिया लौट रहे थे। फॉर्च्यूनर पड़री थाना क्षेत्र के भरपूरा हाईवे पर राजपूत ढाबा के ठीक सामने पहुंची तो असंतुलित होकर पलट गई। जिसमें सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पड़री ले गई।

बागेश्वर धाम से लौट रहे थे जिले के प्रसिद्ध युवा डाक्टर की कार का फटा टायर मौत, चार की हालत गंभीर

जहां डाक्टर ने रमेश कुमार (31) निवासी जलालपुर थाना कोतवाली जिला बलिया को मृत घोषित कर दिया। वही मृतक के बड़े भाई चालक विनोद कुमार (38), रवि कुमार गुप्ता (30)  निवासी देवरिया, आशुतोष सिंह निवासी रीवा, अमित गर्ग निवासी छतरपुर मध्य प्रदेश को हल्की चोटे आई। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। बड़े भाई की लिखित सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष अजित श्रीवास्तव ने बताया कि फार्च्यूनर पलटने से एक की मौत हो गई। चार लोग घायल हुए है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।