डुमरांव में मना रेडक्रॉस दिवस, संस्थापक हेनरी ड्यूनैंट को किया गया याद

डुमरांव में मना रेडक्रॉस दिवस, संस्थापक हेनरी ड्यूनैंट को किया गया याद

केटी न्यूज/डुमरांव 

स्थानीय छठिया पोखरा स्थित भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी जिला उप शाखा डुमरांव के कैंप कार्यालय में विश्व रेडक्रॉस दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अनुमंडलाधिकारी राकेश कुमार, महाराज चंद्रविजय सिंह, उपशाखा सचिव डॉ बालेश्वर सिंह सहित आगत अतिथियों ने रेडक्रॉस के संस्थापक जीन हेनरी ड्यूनैंट के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

इसके बाद अनुमंडलाधिकारी राकेश कुमार व महाराज चंद्रविजय सिंह ने संयुक्त रूप से झंडोत्तोलन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसडीओ ने रेडक्रॉस को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पीड़ितों की सेवा करने वाला संगठन बताते हुए उसके मानवीय कार्यों की सराहना की। वहीं अपने संबोधन में महाराज ने कहा कि रेडक्रॉस किसी भी आपदा में जरूरतमंदो की सहायता बिना किसी भेद-भाव से करती है,

चाहे वह युद्ध में घायल सैनिक हों या प्राकृतिक आपदा से पीड़ित व्यक्ति। रेडक्रॉस सचिव ने संस्थापक जीन हेनरी ड्यूनैंट को याद करते हुए कहा कि उन्होंने संस्था के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया। जिसके परिणास्वरूप आज पूरे विश्व में रेडक्रॉस सोसाइटी मानवीय मूल्यों की रक्षा करने वाली सबसे बड़ी संस्था के रूप में कार्यरत हैं।

मौके पर उपशाखा कोषाध्यक्ष विमलेश कुमार पाण्डेय, पूर्व सचिव मोहन गुप्ता, सदस्य अशोक सिंह, महेंद्र सिंह, वंशीधर मिश्र, रघुनाथ मिश्र, मोहन प्रसाद, विमलेश सिंह, धीरेन्द्र सिंह, डॉ भास्कर मिश्रा, राजीव रंजन सिंह, रक्षा सिंह, अजय राय, डा. वाहिद अंसारी, अफरोज खान, निपेंद्र उपाध्याय, डा. प्रमोद कुमार मिश्र सहित अन्य शामिल थे।