Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0 शराबबंदी की खुली पोल! गांव में 13 कथित शराब कारोबारी, मुखिया पहुंचे एसपी के दरबार अवैध संबंध का राज खुलने के डर से महिला की गला दबाकर हत्या, देवरानी गिरफ्तार बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक
Keshav Times

शीघ्र कराए ई-केवाईसी, नहीं तो राशन कार्ड से कटेगा नाम - एसडीएम

डुमरांव एसडीएम राकेश कुमार ने अनुमंडल के सभी एमओ के साथ बैठक किया। इस दौरान उन्होंने राशनकार्ड धारियों के ई-केवाईसी के अद्यतन स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान एसडीएम को यह जानकारी मिली कि अभी तक 20 प्रतिशत उपभोक्ताओं का ई-केवाईसी नहीं हो पाया है।

शीघ्र कराए ई-केवाईसी, नहीं तो राशन कार्ड से कटेगा नाम - एसडीएम

- डुमरांव एसडीएम ने एमओ के साथ बैठक कर बचे उपभोक्ताओं का शीघ्र ई-केवाईसी कराने का दिया निर्देश

केटी न्यूज/डुमरांव

डुमरांव एसडीएम राकेश कुमार ने अनुमंडल के सभी एमओ के साथ बैठक किया। इस दौरान उन्होंने राशनकार्ड धारियों के ई-केवाईसी के अद्यतन स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान एसडीएम को यह जानकारी मिली कि अभी तक 20 प्रतिशत उपभोक्ताओं का ई-केवाईसी नहीं हो पाया है।

शीघ्र कराए ई-केवाईसी, नहीं तो राशन कार्ड से कटेगा नाम - एसडीएम

एसडीएम ने एमओ को बचे हुए उपभोक्ताओं का शीघ्र ई-केवाईसी कराने का निर्देश दिया और कहा कि जो उपभोक्ता ई-केवाईसी नहीं कराते है, उनका नाम तुरंत राशन कार्ड से हटाया जाए। एसडीएम ने इस संबंध में बताया कि ई-केवाईसी का शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करना है।

शीघ्र कराए ई-केवाईसी, नहीं तो राशन कार्ड से कटेगा नाम - एसडीएम

यह केन्द्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ई-केवाईसी नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं का नाम राशन कार्ड से हटाने का निर्देश दे दिया गया है। इस काम में लापरवाही बरतने वाले डीलरों व एमओ पर भी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में अनुमंडल के सभी प्रखंडों के मार्केटिंग ऑफिसर मौजूद थे। 

शीघ्र कराए ई-केवाईसी, नहीं तो राशन कार्ड से कटेगा नाम - एसडीएम

गौरतलब हो कि राशन कार्डधारियों के ई-केवाईसी कराने के लिए पूर्व में कई बार तिथि निर्धारित की गई थी। बावजूद कई उपभोक्ता अभी तक अपना ई-केवाईसी नहीं करा सकें है। जिस कारण विभाग को अद्यतन स्थिति की जानकारी नहीं मिल पा रही है। यहीं, कारण है कि एसडीएम ने ई-केवाईसी नहीं कराने वालों पर सख्ती दिखाई है।

शीघ्र कराए ई-केवाईसी, नहीं तो राशन कार्ड से कटेगा नाम - एसडीएम

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।