Sunday, 29 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची के दावों-आपत्तियों की जांच में जुटेंगे राजनीतिक दल, प्रशासन ने सौंपी सूची राजस्व कर्मियों की हड़ताल से जमीन विवादों के निपटारे में अड़चन, छह मामलों का मौके पर समाधान डुमरांव अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ 6 दिसंबर से अनिश्चितकालीन धरना केसठ अंचल कार्यालय में पसरा सन्नाटा, सीओ छुट्टी पर तो कर्मचारी हड़ताल पर शिकायतों के घेरे में सिमरी थाना, कमान प्रशिक्षु डीएसपी को रमना वाला लड़का की देव दीपावली रील ने मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले 1.25 करोड़ व्यूज दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, खाई में फंसा चालक; एक घंटे की मशक्कत के बाद बची जान गंगा घाटों पर सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली नावों पर परिवहन विभाग का शिकंजा बक्सर में स्पर्श सेंटर खोलने की मांग, पूर्व सैनिकों को मिलेगी राहत भूमि विवाद के फैसले से भड़का पक्ष, सीओ पर हमले की कोशिश स्कूल में अचानक पहुंची गया पुलिस, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, गांव में पसरा मातम
Keshav Times

तेज आंधी व बारिश के दौरान दीवार गिरने से दादी-पोता की मौत

जिले के चौरी थाना क्षेत्र के चौरी गांव में तेज आंधी व बारिश के दौरान निर्माणधीन दीवार गिरने के कारण दादी व पोते की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार मृतकों में चौरी थाना क्षेत्र के चौरी गांव वार्ड नंबर 12 निवासी बालदेव राम की 50 वर्षीया पत्नी कौशल्या देवी एवं विनय राम का 9 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार शामिल है।

तेज आंधी व बारिश के दौरान दीवार गिरने से दादी-पोता की मौत

केटी न्यूज /आरा

दोनों रिश्ते में दादी- पोता लगते हैं एवं मृत छात्र अंकित कुमार तीसरी कक्षा का छात्र था। इधर मृतक आकर के भतीजे कमलेश कुमार ने बताया कि गांव में पुल बन रहा है। जिसको लेकर उसमे काम कर रहे मजदूर दीवार घेर कर रहे है। गुरुवार की दोपहर अंकित कुमार गांव में स्थित बगीचे में खेल रहा था। तभी तेज आंधी चलने लगी। जिसके बाद उसकी दादी कौशल्या देवी उसे खोजने के लिए बगीचे में गई थी।

तेज आंधी व बारिश के दौरान दीवार गिरने से दादी-पोता की मौत

इसके बाद जब वह अपने पोते अंकित कुमार को लेकर वापस घर लौट रही थी और लौटने के क्रम में वे दोनों दीवार से सट कर गुजर रही थी। उसी दौरान तेज आंधी के कारण दीवार दोनों पर गिर पड़ा। जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर परिजन एवं स्थानीय थाना मौके पर पहुंचे। जिसके पश्चात पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। बताया जाता है

तेज आंधी व बारिश के दौरान दीवार गिरने से दादी-पोता की मौत

कि मृतका कौशल्या देवी को दो पुत्र विनय राम, अखिलेश राम व दो पुत्र रिंकू देवी एवं डिंपल देवी है।। जबकि मृत छात्र अंकित कुमार अपने दो भाई में बड़ा था। उसके परिवार में मां एवं भाई अविनाश कुमार है। घटना के बाद मृतकों के घर में कोहराम मच गया है। इस घटना के बाद मृतकों परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

तेज आंधी व बारिश के दौरान दीवार गिरने से दादी-पोता की मौत

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।