पॉश मशीन बनाने में विभाग कर रहा मनमानी, डीलर परेशान

जिले के जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों को पॉश मशीन के सहारे ही अनाज का वितरण करना पड़ता है। महीना में पॉश मशीन के खराब होने की शिकायत काफी मिलती रहती है। उसे ठीक कराने के लिये प्रखंड में एक राहुल कुमार हैं, जिनके द्वारा खराब पॉश मशीन को ठीक किया जाता है। अकेले होने के कारण जहां मशीन खराब होने की शिकायत मिलती है, जाना पड़ता है।

पॉश मशीन बनाने में विभाग कर रहा मनमानी, डीलर परेशान

डुमरांव/केटी न्यूज  

जिले के जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों को पॉश मशीन के सहारे ही अनाज का वितरण करना पड़ता है। महीना में पॉश मशीन के खराब होने की शिकायत काफी मिलती रहती है। उसे ठीक कराने के लिये प्रखंड में एक राहुल कुमार हैं, जिनके द्वारा खराब पॉश मशीन को ठीक किया जाता है। अकेले होने के कारण जहां मशीन खराब होने की शिकायत मिलती है, जाना पड़ता है।

कभी-कभी ऐसा होता है कि मशीन बनाने के लिये प्रखंड के विभिन्न गांव में जाने के कारण डीलरों को वहीं बुलाते हैं, ऐसे में परेशानी उनकी बढ़ जाती है। वर्तमान समय में स्थिति यह है कि पॉश मशीन का स्टॉक रखने की मांग डीलर कर रहे हैं। अनुमंडल जन वितरण प्रणाली संघ के अध्यक्ष भुट्टी सिंह ने कहा कि बुधवार को एक शिविर का आयोजन किया गया है, जहां पॉश मशीन को जमा किया जाएगा।

इनका यह भी कहना था कि पॉश मशीन खराब होने पर उपभोक्ताओं द्वारा अपशब्द सुनना तो पड़ता ही है, चोर भी बनाया जाता है। इतना ही नहीं कभी चार्जर खराब होने पर वितरण पर असर पड़ता है, इसी तरह रॉल समाप्त होने पर भी परेशानी बढ़ जाती है।

सभी डीलर इसका निदान निकालने के लिये एकजुट हैं। हमलोग ऐसी परिस्थितयों से बचने के लिये विभाग से इसका निदान शीघ्र निकालने की मांग किये हैं, अन्यथा डीलर हड़ताल पर जाने पर बाध्य हो जाएंगे।