Thursday, 19 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
डुमरांव में पीएनजी कनेक्शन की सुस्त रफ्तार पर डीएम सख्त, 498 मीटरों में महज 20 चालू शिक्षकों की जवाबदेही तय, प्रशस्त एप से लेकर ओलंपियाड तक की तैयारी तेज पंचकोशी मेले की तैयारियों को विधायक आनंद मिश्रा ने परखा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश बिजली चोरी पर विभाग का शिकंजा, तीन लोगों पर 33 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना अक्षय नवमी पर आस्था और परंपरा का दिखा संगम, भक्तिमय हुआ माहौल: पल्स पोलियो अभियान की सफलता को लेकर टास्क फोर्स कमेटी की बैठक, 14 टीमें गठित मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में बड़ी सेंध, 79 लाख के एच-बीम गायब; 10 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ माता-पिता की स्मृति को जनसेवा से जोड़ प्रदीप जायसवाल ने पेश की मिसाल, निःशुल्क नेत्र शिविर शुरू संघर्ष की राह से अंतरराष्ट्रीय फलक तक, चंदन-चांदनी ने बढ़ाया बक्सर का मान गांव की गली में शराब की खेप खपाने की थी तैयारी, पुलिस ने मंसूबों पर फेरा पानी सरकारी जमीन पर बसेरा और बदहाल परिसंपत्तियों का होगा कायाकल्प, डीएम ने तय की जवाबदेही अब शाम में भी संवरेगा गरीब बच्चों का भविष्य, बक्सर में ‘संकल्प संध्या’ शुरू
Keshav Times

चौसा पम्प हाउस की निरीक्षण सड़क बनी परेशानी का सबब, कीचड़ और गड्ढों से गुजरना हुआ दूभर

चौसा पम्प हाउस की मुख्य नहर के किनारे बनी पक्की सड़क आज बदहाली की मिसाल बन गई है। कभी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए निरीक्षण मार्ग के रूप में बनाई गई यह सड़क अब गड्ढों और कीचड़ से भरी हुई है, जिससे ग्रामीणों के साथ-साथ सरकारी कर्मचारियों को भी भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

चौसा पम्प हाउस की निरीक्षण सड़क बनी परेशानी का सबब, कीचड़ और गड्ढों से गुजरना हुआ दूभर

चौसा पम्प हाउस की निरीक्षण सड़क बनी परेशानी का सबब, कीचड़ और गड्ढों से गुजरना हुआ दूभर

केटी न्यूज/चौसा

स्थानीय लोगों के अनुसार, पम्प हाउस निर्माण के बाद नहर के साथ यह पक्की सड़क बनाई गई थी ताकि अधिकारी आसानी से नहर की देखरेख और मरम्मत कर सकें। साथ ही यह मार्ग कठघरवा समेत कई गांवों को मुख्य सड़क से जोड़ने का काम करता था। लेकिन जून माह में बिजली निर्माण कंपनी को पानी आपूर्ति के लिए एलएंडटी कंपनी ने इस सड़क को खोदकर पाइपलाइन बिछाई। कार्य पूरा होने के बाद सड़क को मिट्टी डालकर जैसे-तैसे बंद तो कर दिया गया, परंतु उचित मरम्मत नहीं की गई।

चौसा पम्प हाउस की निरीक्षण सड़क बनी परेशानी का सबब, कीचड़ और गड्ढों से गुजरना हुआ दूभर

बरसात शुरू होते ही मिट्टी की सतह दलदल में तब्दील हो गई। सड़क के गड्ढों में पानी भर गया और जगह-जगह कीचड़ फैल गया। स्थिति यह है कि अब दोपहिया वाहन तो दूर, पैदल चलना भी किसी चुनौती से कम नहीं रह गया है। चौसा विद्युत उपकेंद्र के कर्मचारी रोजाना इसी रास्ते से गुजरते हैं और कई बार जूते हाथ में लेकर तथा कपड़े ऊपर उठाकर किसी तरह उपकेंद्र तक पहुंचते हैं।

चौसा पम्प हाउस की निरीक्षण सड़क बनी परेशानी का सबब, कीचड़ और गड्ढों से गुजरना हुआ दूभर

कठघरवा गांव के ग्रामीण मुन्ना, लांगा और संजय का कहना है कि कंपनी की ओर से यह आश्वासन दिया गया है कि बारिश खत्म होने के बाद सड़क को दोबारा बनाया जाएगा। लेकिन फिलहाल लोगों को इसी खराब रास्ते से होकर गुजरना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से जल्द इस मार्ग की मरम्मत कर आवागमन को सुचारू करने की मांग की है।

चौसा पम्प हाउस की निरीक्षण सड़क बनी परेशानी का सबब, कीचड़ और गड्ढों से गुजरना हुआ दूभर

स्थानीय निवासियों का कहना है कि यदि जल्द सड़क की मरम्मत नहीं हुई, तो आने वाले दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो सकती है। कीचड़ और गड्ढों से भरी यह सड़क अब दुर्घटनाओं को दावत दे रही है, और लोग इसकी दुर्दशा से तंग आ चुके हैं।

चौसा पम्प हाउस की निरीक्षण सड़क बनी परेशानी का सबब, कीचड़ और गड्ढों से गुजरना हुआ दूभर

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।