Monday, 23 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मिट्टी हटते ही दूर हुई जलजमाव की मुसीबत, अब नाली निर्माण से मिलेगी स्थायी राहत रामपुर मां काली मंदिर के वार्षिकोत्सव पर 24 घंटे के लिए अखंड हरी नाम कीर्तन का आयोजन पांच दिनों तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, नवजात से पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक बनजरियां पुल पर पुलिस का शिकंजा, स्कार्पियो से 522 लीटर शराब बरामद नया भोजपुर में वाहन जांच के दौरान स्कॉर्पियो से मिली शराब की बड़ी खेप सफल सर्जरी के बाद खतरे से बाहर गामा पहलवान, चिकित्सकों ने दी आराम की सलाह ब्रांडेड सामान के नाम पर ग्राहकों को चूना लगाने का खेल उजागर, दो दुकानों पर छापा बक्सर में 501 रुपये के तिलक में रचाई शादी, हरेंद्र सिंह ने दहेज प्रथा पर किया करारा प्रहार शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं, तालाब में नाव पलटने से दो युवकों की मौत; डुमरांव के 19 वर्षीय शनि की भी गई जान राजस्व मामलों के निपटारे में तेजी लाने की पहल, डुमरांव __ अंचल कार्यालय का अपर समाहर्ता ने किया निरीक्षण हुनर को मिला सम्मान, आईटीआई के दीक्षांत समारोह में मेधावी प्रशिक्षु सम्मानित सड़कें बनीं मुसीबत, गड्ढों के बीच सफर करने को मजबूर ग्रामीण
Keshav Times

सामाजिक समरसता के प्रतीक हैं कर्पूरी ठाकुर - ओमप्रकाश भुवन

सामाजिक समरसता के प्रतीक हैं कर्पूरी ठाकुर - ओमप्रकाश भुवन

केटी न्यूज/डुमरांव 

सामाजिक समरसता के प्रतीक हैं कर्पूरी ठाकुर - ओमप्रकाश भुवन

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने का स्वागत करते हुए भाजपा पंचायती राज मंच के प्रदेश संयोजक ओम प्रकाश भुवन ने इस पुनीत कार्य के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दिया है। उन्होंने एक प्रेस बयान जारी कर बताया कि राजनैतिक और सामाजिक सूचिता और ईमानदारी के मिशाल कर्पूरी ठाकुर के मुख्यमंत्री कार्यकाल तक सत्ता के व्यवहार और आरक्षण को

सामाजिक समरसता के प्रतीक हैं कर्पूरी ठाकुर - ओमप्रकाश भुवन

लेकर कभी सामाजिक तनाव पैदा नहीं हुआ। हालांकि उनको गुरु मानने वाले नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव सहित अन्य समाजवादी नेताओं की राजनीति सामाजिक विद्वेष पर ही खड़ी है। ये सुखद संयोग है कि जैसे कर्पूरी ठाकुर  ने अति पिछड़ा समाज के होकर भी बिहार में सामान्य जाति के गरीबों को आरक्षण दिया था वैसे ही आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अति पिछड़ा का बेटा

सामाजिक समरसता के प्रतीक हैं कर्पूरी ठाकुर - ओमप्रकाश भुवन

होकर पुरे देश में गरीब सामान्य वर्ग के लोगों को आरक्षण दिया। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देकर उन संपूर्ण लोगों को प्रोत्साहित करने का काम किया है जो जातियों को एकसाथ जोड़कर राजनीति करने में विश्वास रखते हैं,

सामाजिक समरसता के प्रतीक हैं कर्पूरी ठाकुर - ओमप्रकाश भुवन

समाज को तोड़कर नहीं। भाजपा नेता ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दे प्रधानमंत्री ने यह साबित किया है कि वे किसी के साथ भी भेदभाव नहीं करते है बल्कि समाज व देश के लिए योगदान करने वालों को हमेशा सम्मान देते है। उन्होंने कहा कि उनके सबका साथ सबका विकास की सोंच धरातल पर उतरती दिखाई दे रही है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।