Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़ तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एसपी के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम
Keshav Times

नगरवासियों के मनोरंजन के लिये नप 50 स्थानों पर लगाएगा टीवी

नगर में सुख-सुविधा बहाल करने के लिये नगर परिषद कमरकस चुका है। इसी दिशा में उसके द्वारा शहर के लोगों को सुरक्षित रखने के लिये सीसीटीवी कैमरा 100 जगहों पर लगा चुका है। अब उसकी तैयारी फोरलेन पर लगाने की चल रही है। उसी तहर से एलईडी लाइट 150 स्थानों पर लगा चुका है, उसी तरह से स्पैरो तिरंगा लाइट 300 स्थानों पर लगाया जा चुका है।

नगरवासियों के मनोरंजन के लिये नप 50 स्थानों पर लगाएगा टीवी

नगरवासियों के मनोरंजन के लिये नप 50 स्थानों पर लगाएगा टीवी

-- ट्रेनिंग स्कूल के पास से टीवी लगाने का कार्य हुआ शुरू, नगरवासियों में खुशी

केटी न्यूज/डुमरांव  

नगर में सुख-सुविधा बहाल करने के लिये नगर परिषद कमरकस चुका है। इसी दिशा में उसके द्वारा शहर के लोगों को सुरक्षित रखने के लिये सीसीटीवी कैमरा 100 जगहों पर लगा चुका है। अब उसकी तैयारी फोरलेन पर लगाने की चल रही है। उसी तहर से एलईडी लाइट 150 स्थानों पर लगा चुका है, उसी तरह से स्पैरो तिरंगा लाइट 300 स्थानों पर लगाया जा चुका है।

नगरवासियों के मनोरंजन के लिये नप 50 स्थानों पर लगाएगा टीवी

हाईमास्ट लाइट भी 100 स्थानों पर लगाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में अब डुमरांव के लोगों के मनोरंजन और देश-दुनिया की खबरों के लिये टीवी लगाने जा रही है। इसकी शुरूआत ट्रेनिंग स्कूल के पास से की गई है। मिली जानकारी के अनुसार पहले फेज में 15 स्थानों को टीवी लगाने के लिये चयनित किया गया है, वहीं दूसरे फेज में 35 स्थानों पर लगाया जाएगा, इस तरह से कुल 50 टीवी शहर और विस्तारित क्षेत्र में लगाए जाएंगे। मालूम हो कि सीसीटीवी कैमरा लग जाने से रोड पर की छिनतई लगभग समाप्त हो गई है।

नगरवासियों के मनोरंजन के लिये नप 50 स्थानों पर लगाएगा टीवी

एक-दो बार इस तरह की घटनाएं घटित हुई थी, जिसका खुलासा सीसीटीवी कैमरा से हो गया और अपराधी पकड़े भी गए। पुलिस को सीसीटीवी कैमरा लग जाने से काफी सहूलियत मिल रही है। सीसीटीवी कैमरे का एक मॉनीटर थाना और एक नप कार्यालय में मौजूद रहता है। स्पैरो तिरंगा लाइट लगने से शहर का आकर्षण काफी बढ़ गया है। 300 स्थानों पर इसे लगाया गया है,

नगरवासियों के मनोरंजन के लिये नप 50 स्थानों पर लगाएगा टीवी

लेकिन कुछ असमाजिक तत्वों के द्वारा इसे गायब भी कर दिया गया है। इसको लेकर नप इसके देख-रेख के लिये अलग से योजना बना रही है, जिससे रात्रि में नप के समानों की कोई चोरी और नुकसान नहीं पहुंचा सके। स्टेशन से तरते ही रात्रि में तिरंगा लाइट लोगों में देशभक्ति का भाव तो पैदा करता ही है, अंधेरों से छूटकारा भी दिलाता है। वहीं 500 स्थानों पर डेकोरेटेड लाइट लगाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

नगरवासियों के मनोरंजन के लिये नप 50 स्थानों पर लगाएगा टीवी

नगर के मंदिर, मस्जिद, पार्क और रोड के किनारे विभिन्न प्रकार के लाइट लग जाने से गुलजार नजर आ रहे हैं। अंधेरे का सम्राज्य से मुक्ति मिल गई है, अब लोग बेफिक्र और सुरक्षित होकर टहलते हैं और आते-जाते हैं। वाटर एटीएम लगाने का भी प्लान चल रहा है, नमूना के तौर पर व्यवहार न्यायालय के गेट के पास लगाया गया है, हालांकि उसमें खराबी आ जाने से अभी बंद है।

नगरवासियों के मनोरंजन के लिये नप 50 स्थानों पर लगाएगा टीवी

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।