Tuesday, 17 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
ट्रेनों में मांगकर गुजारा करने वाली सोनल ने रघुनाथपुर में बनाई अपनी अलग पहचान, छठ से जुड़ा आठ साल पुराना संकल्प मां के निधन से बुझ गया छठ का दीप, अधूरा रह गया सूर्योपासना का संकल्प पहले अर्घ्य पर छठ घाटों की सुरक्षा परखी, डीएम-एसपी ने किया संयुक्त निरीक्षण विस्तारित इलाकों के छठ घाटों पर पुलिस की पहरेदारी, सुरक्षा व्यवस्था की कमान खुद संभालते रहे थानाध्यक्ष नशे में धुत्त होकर थाने पहुंचा वार्ड पार्षद का कथित प्रतिनिधि, पुलिस पर झाड़ने लगा धौंस वीर कुंवर सिंह सेतु पर रफ्तार का कहर, कार-बाइक की सीधी भिड़ंत में तीन युवक घायल अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर बक्सर की चमक, भाई-बहन ने पदकों से लिखी सफलता की नई इबारत छठ पर गांव को मिला जीवनरक्षक तोहफा, अब 24 घंटे मुफ्त मिलेगी एंबुलेंस सेवा हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व; वाराणसी के पंडितों की गंगा आरती और 'स्वर्ग-नर्क लोक' की प्रतिमाएं रही आकर्षण का केंद्र सरकारी धान खरीद का डुमरांव से आगाज, पहले ही दिन 56 क्विंटल की खरीदारी छठ की खुशियां मातम में बदलीं: बक्सर-इटाढ़ी मार्ग पर दो बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण
Keshav Times

बासुदेवा थाना का एसपी ने किया निरीक्षण,

एसपी शुभम आर्य ने मंगलवार को बासुदेवा थाना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में एसपी ने बारी-बारी से सभी फाइलों को खंगाला। जिसमें आगंतुक पंजी, पासपोर्ट पंजी, आरटीआई पंजी, मालखाना पंजी, लोक शिकायत पंजी, वारंट, इश्तिहार, कुर्की, डैकती, लूट, फिरारी, दागी, गुंडा समेत अन्य पंजीयों का अवलोकन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

बासुदेवा थाना का एसपी ने किया निरीक्षण,

बासुदेवा थाना का एसपी ने किया निरीक्षण,

-- महिलाओं से संबंधित समस्याओं को ध्यान से सुनकर निष्पादन करने का दिया निर्देश 

केटी न्यूज/नावानगर 

एसपी शुभम आर्य ने मंगलवार को बासुदेवा थाना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में एसपी ने बारी-बारी से सभी फाइलों को खंगाला। जिसमें आगंतुक पंजी, पासपोर्ट पंजी, आरटीआई पंजी, मालखाना पंजी, लोक शिकायत पंजी, वारंट, इश्तिहार, कुर्की, डैकती, लूट, फिरारी, दागी, गुंडा समेत अन्य पंजीयों का अवलोकन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

बासुदेवा थाना का एसपी ने किया निरीक्षण,

थाना में संधारित सभी तख्ती एवं पंजियों का अवलोकन किया गया। करीब दो घंटे तक चले निरीक्षण के दौरान एसपी ने अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त निर्देश दिये। थाना में नियमित रुप से नोटिस निर्गत कर क्रिमनल परेड कराने एवं क्रिमनल की उपस्थिति दर्ज करने के साथ हीं नये दागियों को चिन्हित करते हुए उनपर कार्रवाई करने हेतु निर्देश दिया।

बासुदेवा थाना का एसपी ने किया निरीक्षण,

इसके अलावा एसपी ने थाना के पुलिस पदाधिकारियों को पब्लिक फ्रैंडली रखने पर विशेष जोर दिया। इसके अलावा महिलाओं से संबंधित समस्याओं को ध्यान पूर्वक सुनने व उनकी समस्याओं का निष्पादन करने का आदेश भी दिए। शराब तस्करी की सूचना संकलन कर शराब बिक्री पर अंकुश लगाने एवं शराब तस्करों, माफियाओं की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

बासुदेवा थाना का एसपी ने किया निरीक्षण,

कहा शराब से जुड़े अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शाना नहीं है। साथ ही विधि-व्यवस्था संधारण एवं अपराध नियंत्रण के दृष्टिकोण से नियमित रूप से वाहन चेकिंग करने व चौकीदारों के माध्यम से सूचना संकलन करने पर एसपी ने थानाध्यक्ष को विशेष हिदायत दिया। क्षेत्र के सभी गतिविधियों पर नजर रखते हुए वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया।

बासुदेवा थाना का एसपी ने किया निरीक्षण,

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।