Wednesday, 4 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
आज होगी शांति देवी सार्वजनिक पुस्तकालय एवं का होगा उद्घाटन तैयारियां हुई पूरी, सांसद सुधाकर सिंह करेंगे उद्घाटन, एमएलसी सोनू राय रहेंगे मुख्य अतिथि,ग्रामीण युवाओं को मिलेगा अध्ययन का बेहतर माहौल पंचायतों में पहुंचा जिला प्रशासन, अधिकारियों ने ग्रामीणों से सुनीं समस्याएं जल संरक्षण और हरियाली के संकल्प से संवरेगा बक्सर का भविष्य प्रदीप राय ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का गर्मजोशी से किया स्वागत विवाहिता हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा, चार फरार आरोपितों के घर चस्पा हुआ इश्तिहार मशीनें लगाकर खानापूर्ति नहीं चलेगी, सभी स्वास्थ्य सुविधाएं बहाल करे अस्पताल प्रबंधन: हरेकृष्ण यादव किताबी पढ़ाई से आगे बढ़कर हुनर की पाठशाला बना राइजिंग सन स्कूल, प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाई बौद्धिक क्षमता गोकुल जलाशय के कायाकल्प की बनेगी कार्ययोजना, संरक्षण को लेकर दो दिवसीय मंथन शुरू कैलाशपति मिश्र की विरासत को स्मारक और पद्म विभूषण से मिले सम्मान, पुण्यतिथि पर उठी मांग युवाओं की ताकत से ही मजबूत होगा भाजपा का संगठन, दीपक यादव ने प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में दिखाई एकजुटता स्टेशन से लौट रहे किशोरों की बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से भिड़ी, दो घायल सरकारी सड़क पर कब्जे की दीवार जेसीबी से ढहाई, ग्रामीणों को मिली राहत
Keshav Times

अहियापुर ट्रिपल मर्डर, दो आरोपियों का घर पुलिस ने किया कुर्क, एक गिरफ्तार

राजपुर थाना क्षेत्र के बहुचर्चित अहियापुर ट्रिपल मर्डर केस में फरार चल रहे दो सगे भाईयों की संपति को पुलिस ने कुर्क किया है, वहीं एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है।

अहियापुर ट्रिपल मर्डर, दो आरोपियों का घर पुलिस ने किया कुर्क, एक गिरफ्तार

अहियापुर ट्रिपल मर्डर, दो आरोपियों का घर पुलिस ने किया कुर्क, एक गिरफ्तार

केटी न्यूज/बक्सर

जानकारी के अनुसार दंडाधिकारी आर. ओ. रूपा कुमारी व राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ पुलिस ने फरार अभियुक्त विकास यादव और शिवम यादव (पिता- महेंद्र यादव) के घर की कुर्की की कार्रवाई की। यह कार्रवाई न्यायालय से जारी कुर्की-जब्ती आदेश के तहत की गई।

अहियापुर ट्रिपल मर्डर, दो आरोपियों का घर पुलिस ने किया कुर्क, एक गिरफ्तार

पुलिस बल जैसे ही अभियुक्तों के अहियापुर स्थित आवास पर पहुंचा, इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर दंडाधिकारी की मौजूदगी में घर के दरवाजे, खिड़कियां, फर्नीचर, बर्तन सहित अन्य कीमती सामानों को जब्त किया गया। कुर्की के दौरान स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में वहां जमा हो गए थे। पुलिस ने पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।

अहियापुर ट्रिपल मर्डर, दो आरोपियों का घर पुलिस ने किया कुर्क, एक गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि विकास यादव और शिवम यादव की तलाश में पुलिस कई बार छापेमारी कर चुकी है, लेकिन दोनों अब तक फरार हैं। पुलिस की ओर से पहले ही इन दोनों के खिलाफ वारंट जारी किया गया,  उसके बाद इस्तेहार चस्पया गया था।  

अहियापुर ट्रिपल मर्डर, दो आरोपियों का घर पुलिस ने किया कुर्क, एक गिरफ्तार

बता दें कि इस घटना में अब तक कुल छह आरोपियों के घरों पर कुर्की की गई। अहियापुर थाना क्षेत्र में हुई इस ट्रिपल मर्डर वारदात से पूरे इलाके में दहशत फैल गई थी।वहीं, दूसरी तरफ पुलिस ने इस हत्याकांड के नामजद आरोपी उमेश यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

अहियापुर ट्रिपल मर्डर, दो आरोपियों का घर पुलिस ने किया कुर्क, एक गिरफ्तार

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।