Saturday, 21 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
कमर में तमंचा, जेब में कारतूस और चोरी की बाइक... लूट की तैयारी कर रहे अपराधी को तीन साल की जेल शादी की खुशियों से निकले थे, छह घरों में मातम छोड़ गई मौत! बक्सर के भीषण हादसे में छह युवकों की दर्दनाक मौत अमित हत्याकांड में पारिवारिक कलह और जमीन विवाद का नया पहलू आया सामने एक महीने बाद भी पुलिस के हाथ खाली, डुमरांव में तीन बड़ी चोरियों का नहीं हुआ खुलासा शादी की खुशियों पर मौत का कहर, एक झटके में बुझ गए चार घरों के चिराग पदोन्नति की राह बंद होने से अंचलाधिकारियों में उबाल, काली पट्टी बांध सरकार को दिखाई नाराजगी एनएच-922 पर हादसा: मौत को चकमा देकर बची अधेड़ की जान, टक्कर मार वाहन फरार डुमरांव में पीएनजी कनेक्शन की सुस्त रफ्तार पर डीएम सख्त, 498 मीटरों में महज 20 चालू शिक्षकों की जवाबदेही तय, प्रशस्त एप से लेकर ओलंपियाड तक की तैयारी तेज पंचकोशी मेले की तैयारियों को विधायक आनंद मिश्रा ने परखा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश बिजली चोरी पर विभाग का शिकंजा, तीन लोगों पर 33 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना अक्षय नवमी पर आस्था और परंपरा का दिखा संगम, भक्तिमय हुआ माहौल:
Keshav Times

होटल उद्घाटन में यूपी गए युवक ढाबे पर करंट की चपेट में आया, संदिग्ध मौत की खबर से गांव में मातम

खुशियों का माहौल पलभर में मातम में बदल गया, जब इटाढ़ी थाना क्षेत्र के कनपुरा गांव के लालबाबू सिंह की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। परिजनों को सुबह जैसे ही खबर मिली, परिवार में कोहराम मच गया। युवक का शव यूपी से लाकर बक्सर सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

होटल उद्घाटन में यूपी गए युवक ढाबे पर करंट की चपेट में आया, संदिग्ध मौत की खबर से गांव में मातम
फाइल फोटो

होटल उद्घाटन में यूपी गए युवक ढाबे पर करंट की चपेट में आया, संदिग्ध मौत की खबर से गांव में मातम

केटी न्यूज/बक्सर 

जानकारी के अनुसार, लालबाबू सिंह उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के भरौली में एक होटल के उद्घाटन समारोह में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम के बाद वह मंगला भवानी मंदिर के पास एक ढाबे पर खाना खाने पहुचे। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

होटल उद्घाटन में यूपी गए युवक ढाबे पर करंट की चपेट में आया, संदिग्ध मौत की खबर से गांव में मातम

घटना की सूचना मिलते ही परिजन बलिया पहुंचे और शव को लेकर बक्सर लौटे। नगर थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों के बयान के आधार पर नगर थाना में ज़ीरो एफआईआर दर्ज की गई है, जिसे बलिया के नरही थाना को भेजा जाएगा।

होटल उद्घाटन में यूपी गए युवक ढाबे पर करंट की चपेट में आया, संदिग्ध मौत की खबर से गांव में मातम

बक्सर पुलिस ने यूपी पुलिस से संपर्क कर घटना की जानकारी साझा की है। उधर, नरही थाना पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि मौत की असली वजह का पता लगाया जा सके।नगर थाना प्रभारी रमन रावत ने बताया कि मामले की जांच के लिए सभी जरूरी दस्तावेज यूपी पुलिस को सौंपे जा रहे हैं। फिलहाल गांव में मातम पसरा है और परिजन बेटे की असामयिक मौत से टूट चुके हैं।

होटल उद्घाटन में यूपी गए युवक ढाबे पर करंट की चपेट में आया, संदिग्ध मौत की खबर से गांव में मातम

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।