Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
शिकायतों के घेरे में सिमरी थाना, कमान प्रशिक्षु डीएसपी को रमना वाला लड़का की देव दीपावली रील ने मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले 1.25 करोड़ व्यूज दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, खाई में फंसा चालक; एक घंटे की मशक्कत के बाद बची जान गंगा घाटों पर सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली नावों पर परिवहन विभाग का शिकंजा बक्सर में स्पर्श सेंटर खोलने की मांग, पूर्व सैनिकों को मिलेगी राहत भूमि विवाद के फैसले से भड़का पक्ष, सीओ पर हमले की कोशिश स्कूल में अचानक पहुंची गया पुलिस, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, गांव में पसरा मातम बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध
Keshav Times

लाल निशान के करीब पहुंच कम होने लगा गंगा में जल स्तर वृद्धि का रफ्तार

बक्सर में फिलहाल बाढ़ का खतरा टलता नजर आ रहा है। हालांकि रविवार को गंगा चेतावनी बिंदू को पार कर लाल निशान ( खतरे के निशान ) के करीब पहुंच गई है।

लाल निशान के करीब पहुंच कम होने लगा गंगा में जल स्तर वृद्धि का रफ्तार

- सुबह में ही चेतावनी बिंदू को पार खतरे के निशान की तरफ बढ़ने लगी थी गंगा, जल स्तर वृद्धि कम होने से टला खतरा

केटी न्यूज/बक्सर

बक्सर में फिलहाल बाढ़ का खतरा टलता नजर आ रहा है। हालांकि रविवार को गंगा चेतावनी बिंदू को पार कर लाल निशान ( खतरे के निशान ) के करीब पहुंच गई है। केन्द्रीय जल आयोग के रिपोर्ट की माने तो शाम छह बजे जल स्तर 59.65 मीटर पर पहुच गया था, जो खतरे के निशान से 67 सेमी नीचे रह गया है। हालांकि दोपहर से ही जल स्तर बढ़ने का रफ्तार एक सेमी प्रतिघंटे रह गया है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि सोमवार की सुबह तक पानी का बढ़ना रूक जाएगा। हालांकि इस दौरान गंगा खतरे के निशान के काफी करीब पहुंच चुकी होगी।

लाल निशान के करीब पहुंच कम होने लगा गंगा में जल स्तर वृद्धि का रफ्तार

केन्द्रीय जल आयोग से मिली जानकारी के अनुसार सुबह आठ बजे जल स्तर चार सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा था। सुबह में जल स्तर चेतावनी बिंदू 59.32 मीटर से 22 सेमी उपर 59.54 मीटर पर पहुच गया था। जबकि दोपहर 12 बजे गंगा एक सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रही थी तथा जल स्तर 59.59 मीटर तक जा पहुंचा था। वही शाम छह बजे भी एक सेमी प्रतिघंटे की रफ्तार से जल स्तर बढ़ने का सिलसिला जारी था तथा जल स्तर 59.65 मीटर तक जा पहुंचा था। बता दें कि यूपी, उतराखंड तथा दिल्ली व आस पास के इलाकों में भारी बारिश के कारण गंगा व उसकी सहायक नदियां उफान पर है। यही कारण है कि गंगा का जलस्तर शनिवार को काफी तेज रफ्तार से बढ़ा था। शनिवार को पूरे दिन पानी 15 सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा था। यदि यह रफ्तार कम नहीं होता तो अबतक गंगा खतरे के निशान को पार कर गई होती। लेकिन, जल स्तर का रफ्तार घटने से लोगों ने राहत की सांस ली है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।