Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0 शराबबंदी की खुली पोल! गांव में 13 कथित शराब कारोबारी, मुखिया पहुंचे एसपी के दरबार अवैध संबंध का राज खुलने के डर से महिला की गला दबाकर हत्या, देवरानी गिरफ्तार बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक
Keshav Times

कुम्भ स्पेशल ट्रेन से लावारिश हालत में मिली नवजात

कुम्भ स्पेशल ट्रेन से लावारिश हालत में मिली नवजात

कुम्भ स्पेशल ट्रेन से लावारिश हालत में मिली नवजात

केटी न्यूज/बक्सर  

बक्सर स्टेशन पर सोमवार की रात पहुंची कुंभ स्पेशल ट्रेन के एक कोच में लावारिस हालत में एक नवजात बच्ची मिलने से सनसनी फैल गई। इसकी सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की टीम ने तत्परता दिखाते हुए बच्ची को सुरक्षित निकालकर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। जहा चिकित्सकों ने बच्ची को सुरक्षित हालात होने के बाद आरपीएफ की देख-रेख में चाइल्डलाइन को सौंप दिया गया।

कुम्भ स्पेशल ट्रेन से लावारिश हालत में मिली नवजात

 घटना सोमवार की रात करीब 9.30 बजे की है, जब रेलवे सुरक्षा बल के निरीक्षक प्रभारी दीपक कुमार के निर्देशन में पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल स्टेशन पर श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित कर रहे थे। इसी दौरान प्लेटफार्म नंबर तीन पर खड़ी कुंभ स्पेशल ट्रेन के कोच एम 60 में कपड़े में लिपटा एक संदिग्ध पैकेट मिला।

कुम्भ स्पेशल ट्रेन से लावारिश हालत में मिली नवजात

संदेह होने पर आरपीएफ कर्मियों ने जब कपड़ा हटाया तो उसमें एक नवजात बच्ची जीवित अवस्था में पायी गई। इसको लेकर रेल पुलिस ने रेलवे चिकित्सक को बुलाया, जिसकी जांच की गई, जांच के बाद चिकित्सक ने बच्ची को सुरक्षित बताया। डॉक्टर बताया कि उसका जन्म तीन से चार घंटे पहले हुआ है,  ऐसा अनुमान है कि बच्ची को किसी ने जानबूझकर ट्रेन में छोड़ दिया था।

कुम्भ स्पेशल ट्रेन से लावारिश हालत में मिली नवजात

मामले की सूचना रेलवे चाइल्डलाइन बक्सर को दी गई, जिसके प्रतिनिधियों के आने पर प्रधान आरक्षी सियारमन प्रसाद की देखरेख में बच्ची को उनके सुपुर्द कर दिया गया।

कुम्भ स्पेशल ट्रेन से लावारिश हालत में मिली नवजात

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।