Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
राजस्व कर्मियों की हड़ताल से जमीन विवादों के निपटारे में अड़चन, छह मामलों का मौके पर समाधान डुमरांव अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ 6 दिसंबर से अनिश्चितकालीन धरना केसठ अंचल कार्यालय में पसरा सन्नाटा, सीओ छुट्टी पर तो कर्मचारी हड़ताल पर शिकायतों के घेरे में सिमरी थाना, कमान प्रशिक्षु डीएसपी को रमना वाला लड़का की देव दीपावली रील ने मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले 1.25 करोड़ व्यूज दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, खाई में फंसा चालक; एक घंटे की मशक्कत के बाद बची जान गंगा घाटों पर सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली नावों पर परिवहन विभाग का शिकंजा बक्सर में स्पर्श सेंटर खोलने की मांग, पूर्व सैनिकों को मिलेगी राहत भूमि विवाद के फैसले से भड़का पक्ष, सीओ पर हमले की कोशिश स्कूल में अचानक पहुंची गया पुलिस, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, गांव में पसरा मातम बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प
Keshav Times

सोनवर्षा में आयोजित हुआ दुगाला रामायण, उपस्थित थे सैकड़ो श्रोता

सोनवर्षा में आयोजित हुआ दुगाला रामायण, उपस्थित थे सैकड़ो श्रोता

केटी न्यूज/ नावानगर 

दुर्गा पूजा के उपलक्ष्य में सोमवार की रात स्थानीय प्रखंड के सोनवर्षा खेल मैदान में दुगाला रामायण गायन तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें ब्यास अरविंद अभियंता एवं बुढ़ा ब्यास के बीच जोरदार मुकाबला हुआ। दुगाला रामायण गायन मुकाबला, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा नृत्य का श्रोताओं ने पूरी रात लुप्त उठाया। वही नृत्यांगनाएं रानी एवं गुड़िया के नृत्य देखकर लोग झूमने पर मजबूर हो गए। श्री श्री मां दुर्गा पूजा समिति बस स्टैंड द्वारा आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन द एमिटी स्कूल के डायरेक्टर अमरेन्द्र राजेश एवं मां विंध्यवासिनी इमरजेंसी हॉस्पिटल के संचालक डा. जितेन्द्र कुमार ने संयुक्त रुप से फीता काटकर किया। इस दौरान अमरेन्द्र राजेश ने कहा कि लोक गायन हमारी सांस्कृतिक व सभ्यता की पहचान है। इस तरह के कार्यक्रम समाज के सभी लोगों को जोड़ने का काम करता है।

इसके बाद पूजा समिति के सदस्यों ने सभी आगंतुकों को अंगवस्त्र से सम्मानित किया। तत्पश्चात दोनों ब्यास के बीच रामायण गायन का शानदार मुकाबला हुआ। जिसमें दोनों ब्यासों ने पहले सरस्वती वंदना का गायन किया। इसके बाद अपने गायन शैली से मां दुर्गा के अवतार एवं महिषासुर बध प्रसंग से श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। पूजा समिति के सदस्यों ने गायन के लिए एक पक्ष को 45 मीनट का समय निर्धारित किया था। कार्यक्रम की अध्यक्षता उमेश चौधरी एवं संचालन मनीष ओझा ने किया। मौके पर कलामुद्दीन अंसारी उर्फ बकत मियां, सुनील सिंह, मृत्युंजय ओझा, संतोष वर्मा, रामजी साह, बीडीसी अजय गुप्ता, एकलाख अंसारी, मंटू पटेल, मनीष सिंह, रवि पाण्डेय, बीरबहादूर आजाद, रंजीत राजा, शुभम कुमार, राजेश पटेल समेत अन्य थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।