Wednesday, 25 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम बेटी के तिलकोत्सव की तैयारी में जुटे पिता की निकली अर्थी, खुशियां मातम में बदलीं कंजिया धाम में आस्था का सैलाब, ठाकुरजी के वार्षिकोत्सव पर भक्तों ने टेका मत्था योजनाओं की प्रगति और उपलब्धियों का देना होगा पूरा ब्योरा, लापरवाही पर डीएम सख्त सड़क हादसों पर लगाम से लेकर अवैध खनन तक, डीएम ने कसी अधिकारियों की नकेल आस्था की लहरों में डूबा बक्सर, कार्तिक पूर्णिमा पर रामरेखा घाट बना श्रद्धालुओं का केंद्र बेरोजगारी और लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई को धार देगा आरवाईए, बक्सर में जुटेंगे देशभर के नौजवान सड़कें बदहाल, सरकारी दावे बेहाल; एक साल से 30 योजनाओं पर लगा ब्रेक नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल का बक्सर में मना जश्न, विकास और सुशासन की गूंज मुर्गी फार्म की आड़ में चल रहा था अवैध धंधा, कट्टा-कारतूस और शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
Keshav Times

सफेद बालू हो रहा काला खेल ट्रैक्टर जब्त, चालक फरार

सफेद बालू हो रहा काला खेल ट्रैक्टर जब्त, चालक फरार

- दियारा क्षेत्र के लिए सोना बन रहा है सफेद बालू

केटी न्यूज/ ब्रह्मपुर

नैनीजोर पुलिस ने थाना क्षेत्र के बिशुपुर बाजार से सफेद बालू लदी एक ट्रैक्टर को जब्त किया है। जबकि उसका तस्कर पुलिस को चकमा दे भागने में सफल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार नैनीजोर पुलिस महुआर में गश्ती अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक ट्रैक्टर आती दिखाई दी जिसपर सफेद बालू लदा था। पुलिस ने उक्त ट्रैक्टर  को रूकने का इशारा किया तो उसका चालक स्पीड बढ़ा भागने लगा। जिसके बाद पुलिस ने उसका पीछा कर विशुपुर बाजार के पास से पकड़ लिया। हालांकि इस दौरान उसका चालक भाग निकला।

थानाध्यक्ष मनोज पाठक ने इसकी पुष्टि की है। गौरतलब है कि लाल बालू की तरह ही दियारा क्षेत्र के बालू तस्करों के लिए सफेद बालू सोना साबित हो रहा है। सिमरी से लेकर ब्रह्मपुर प्रखंडों के दियारा क्षेत्र में हर दिन सफेद बालू की तस्करी हो रही है। कई जगहों पर स्थानीय पुलिस की मिलीभगत से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। बहरहाल बालू लदी टैªक्टर जब्त करने के बाद पुलिस अब चालक के तलाश में जुट गई है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।