जदयू के राष्ट्रीय महासचिव बनाए गए अशोक चौधरी,फटकार के बाद नीतीश को बताया था मानस पिता

सोशल मीडिया एक्स पर मंत्री अशोक चौधरी ने दो दिन पहले एक कविता पोस्ट कर जेडीयू में खलबली मचा दी थी।कविता में उन्होंने बढ़ती उम्र का जिक्र किया गया था।

जदयू के राष्ट्रीय महासचिव बनाए गए अशोक चौधरी,फटकार के बाद नीतीश को बताया था मानस पिता
Ashok Choudhary

केटी न्यूज़/पटना

सोशल मीडिया एक्स पर मंत्री अशोक चौधरी ने दो दिन पहले एक कविता पोस्ट कर जेडीयू में खलबली मचा दी थी।कविता में उन्होंने बढ़ती उम्र का जिक्र किया गया था।इस पोस्ट के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बढ़ती उम्र को लेकर अशोक चौधरी ने तंज किया है।अब इन तमाम तरह की कंट्रोवर्सी के बीच जेडीयू ने अशोक चौधरी को बड़ी जिम्मेवारी सौंप दी है।

जहानाबाद में भूमिहार जाति को लेकर विवादित बयान देने के बाद अशोक चौधरी ने बिहार की सियासत को गर्म कर दिया था। अभी यह मामला शांत भी नहीं हुआ था कि अशोक चौधरी ने बढ़ती उम्र पर एक्स पर एक कविता पोस्ट कर जेडीयू के अंदरखाने खलबली मचा दी थी। कहा जा रहा था कि नीतीश कुमार की बढ़ती उम्र को लेकर चौधरी ने तंज किया है। इसके बाद जेडीयू ने भी कड़ी आपत्ति जताई थी।

इस पोस्ट के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अशोक चौधरी को सीएम हाउस तलब किया था और करीब डेढ घंटे तक अशोक चौधरी की क्लास लगाई थी। सीएम हाउस से बाहर निकलने के बाद अशोक चौधरी ने नीतीश कुमार को अपना मानस पिता बताया था और सभी कयासों को सीरे से खारिज कर दिया था और कहा था कि लोगों के देखने का नजरिया अलग-अलग होता है। इसके बाद अशोक चौधरी ने सीएम से मुलाकात वाली तस्वीर पोस्ट की थी।तमाम तरह की बातों के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अशोक चौधरी को बड़ी जिम्मेवारी सौंप दी है। बिहार की सियासत में पिछले कुछ दिनों से सुर्खियां बटोर रहे मंत्री अशोक चौधरी को जेडीयू का राष्ट्रीय महासचिव बना दिया गया है।