Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक 19 वर्षीय युवती के लापता होने पर अपहरण की आशंका, पिता ने थाने में दिया आवेदन संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल
Keshav Times

बिहार में बदला कई जगह मौसम का मिज़ाज

शनिवार की शाम प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई।बिहार के 8 जिलों में आज भी बारिश का अलर्ट है।वही मुजफ्फरपुर में अचानक मौसम का मिजाज बदला है।

बिहार में बदला कई जगह मौसम का मिज़ाज
Weather

केटी न्यूज़/बिहार

शनिवार की शाम प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई।बिहार के 8 जिलों में आज भी बारिश का अलर्ट है।वही मुजफ्फरपुर में अचानक मौसम का मिजाज बदला है।कई जगहों पर तेज बारिश हुई है।40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया हैं।

बिहार में बदला कई जगह मौसम का मिज़ाज

मौसम विभाग ने आज पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज में बारिश होने की आशंका जताई है।सीतामढ़ी में भी सुबह-सुबह बारिश हुई है।नवादा में भारी ओलावृष्टि भी हुई।मोतिहारी में आसमान में बादल छाए हुए हैं। बारिश की संभावना है।

बिहार में बदला कई जगह मौसम का मिज़ाज

मौसम विभाग की माने तो बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवा की वजह से पूर्वोत्तर बिहार पर अभी भी साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है, जो पूर्वोत्तर बिहार से उत्तरी ओडिशा और झारखंड की ओर जा रही है। इन मौसमी घटकों की वजह से 13 मई तक पटना समेत पूरे बिहार में गर्मी से लोगो को राहत मिलेगी।13 मई को बेगूसराय, मुंगेर, समस्तीपुर, उजियारपुर और दरभंगा में चुनाव होना है। उस दिन शायद मौसम मेहरबान रहेगा।

बिहार में बदला कई जगह मौसम का मिज़ाज

शनिवार को पटना समेत राज्यभर का पारा 40 डिग्री से नीचे रहा।अगले 48 घंटे में राज्य के अधिकतम तापमान में काई खास बदलाव नहीं होगा। उसके बाद 3-4 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। औरंगाबाद सबसे ज्यादा गर्म रहा। यहां का अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री दर्ज किया गया जो शुक्रवार से 1.4 डिग्री अधिक है। पटना का अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहा। शुक्रवार से यह 1.5 डिग्री अधिक है।सबसे कम अधिकतम तापमान समस्तीपुर में 32.2 डिग्री रहा। पूरे बिहार का अधिकतम तापमान सामान्य से 1 से 5.9 डिग्री तक कम दर्ज किया गया।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।