Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0 शराबबंदी की खुली पोल! गांव में 13 कथित शराब कारोबारी, मुखिया पहुंचे एसपी के दरबार अवैध संबंध का राज खुलने के डर से महिला की गला दबाकर हत्या, देवरानी गिरफ्तार बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक
Keshav Times

तेजस्वी यादव ने जन सुराज को बताया नीतीश कुमार की बी-टीम

तेजस्वी यादव ने जन सुराज पर बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले एनडीए की 'बी टीम' के रूप में काम करने का आरोप लगाया।

तेजस्वी यादव ने जन सुराज को बताया नीतीश कुमार की बी-टीम
Tejashvi yadav

केटी न्यूज़/पटना

तेजस्वी यादव ने जन सुराज पर बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले एनडीए की 'बी टीम' के रूप में काम करने का आरोप लगाया।रविवार को बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा को रद्द करने की मांग कर रहे छात्रों के प्रदर्शन की घटना पर तेजस्वी यादव ने जन सुराज पर निशाना साधा है।

तेजस्वी यादव ने जन सुराज को बताया नीतीश कुमार की बी-टीम

तेजस्वी यादव ने एक वीडियो संदेश जारी किया है, जिसमें उन्होंने प्रशांत किशोर और उनकी पार्टी के बारे में कहा कि प्रदर्शनकारियों को गांधी मैदान की ओर मार्च करने के लिए "गुमराह" किया गया था। उन्होंने कहा, "यह आंदोलन छात्रों द्वारा शुरू किया गया था। गर्दनीबाग में लगभग दो सप्ताह तक चले धरने, जहां मैं हाल ही में गया था, ने सरकार को हिलाकर रख दिया था। इस समय, सरकार की बी टीम के रूप में काम करने वाले कुछ तत्व आ गए।" उन्होंने कहा कि प्रशासन की चेतावनी के बावजूद प्रदर्शनकारियों को गांधी मैदान की ओर मार्च करने के लिए गुमराह किया गया। उन्होंने कहा कि जब लाठीचार्ज एवं पानी की बौछारों का सामना करने का समय आया, तो विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करने की पेशकश करने फरार हो गए। 

तेजस्वी यादव ने जन सुराज को बताया नीतीश कुमार की बी-टीम

तेजस्वी यादव ने कहा कि उनकी पार्टी 13 दिसंबर को आयोजित संयुक्त प्रतियोगी परीक्षाओं को रद्द करने की प्रदर्शनकारियों की मांग का "राजनीतिक" समर्थन करने के लिए अपने प्रभाव का इस्तेमाल करेगी। उन्होंने कहा, "लेकिन आपको खोखले वादों से प्रभावित नहीं होना चाहिए। अपनी बात पर कायम रहना चाहिए। यह कहना बेतुका है कि बीपीएससी सरकार के अधीन नहीं आता। इसके अध्यक्ष, मुख्यमंत्री द्वारा नियुक्त व्यक्ति होते हैं। यहां मुख्यमंत्री संयोग से गृह विभाग भी संभाल रहे हैं और पुलिस गृह विभाग के अधीन है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।