Wednesday, 11 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
गोकुल जलाशय सूखा तो सात सौ घरों के चूल्हे पर मंडराएगा संकट, घटने लगा पानी 24 नवंबर को जिले में गूंजेगा ‘सुशासन दिवस : नीतीश संवाद’, जदयू ने कसी कमर छठ घाटों पर सुरक्षा का रहेगा कड़ा पहरा, खतरनाक स्थलों पर लगेंगे लाल झंडे छठ पर बक्सर को सजाने-संवारने में जुटा प्रशासन, रेलवे स्टेशन से घाटों तक तैयारियों की पड़ताल लोक आस्था के रंग में रंगा बक्सर, महिलाओं ने जीवंत रखी सदियों पुरानी परंपरा छठ से पहले चौसा के चार घाटों पर मंडराया खतरा, प्रशासन ने मानी बदहाली बैरी गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, गोलीबारी में तीन घायल भक्ति संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों से भक्तिमय हुआ दीपावली महोत्सव, देर रात तक झूमते रहे दर्शक मुरार की माटी के लाल को नमन, अब राष्ट्रीय पहचान दिलाने की उठी आवाज छठ की तैयारियों को लेकर प्रशासन सख्त, घाटों से लेकर शहर की सफाई तक पर नजर बक्सर के 1.84 लाख पेंशनधारियों के खाते में पहुंची पेंशन की राशि 85 साल पुरानी परंपरा में गूंजे पहलवानों के दांव-पेंच, चार मिनट में बाबा लाडी ने दिल्ली के सन्नी को दी पटखनी
Keshav Times

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

केटी न्यूज/ गाजीपुर।

गहमर कोतवाली क्षेत्र के देवल गांव में शुक्रवार की दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता की मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इस मामले में विवाहिता के पिता ने थाने में सास ससुर एवं पति के खिलाफ दहेज हत्या की नामजद तहरीर दी है।

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

बता दें कि भभुआ बिहार के फुल्ली कुदरा निवासी रामध्यान कुम्हार ने अपनी पुत्री ज्योति (24) की शादी गहमर थाना क्षेत्र के देवल गांव निवासी सूरज प्रजापति पुत्र सुभाष प्रजापति के साथ करीब डेढ़ वर्ष पूर्व की थी। थाने में दिए गए तहरीर के मुताबिक मृतका के पिता रामध्यान कुम्हार ने आरोप लगाया है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही उसके परिवार के लोगों ने मेरी पुत्री को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। शुक्रवार की शाम सूरज के मामा ने उन्हें फोन कर जानकारी दी कि उनकी पुत्री की मौत हो गई है। इसकी सूचना मिलते ही पिरवार के लोग वहां पहुंच गये।

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

उसके पिता ने बताया कि पुत्री के गले में निशान थे। इसके बाद इसकी सूचना देवल पुलिस चौकी को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी। इस संबंध में कोतवाल पवन कुमार उपाध्याय ने बताया कि मृतका के पिता रामध्यान कुम्हार के तहरीर पर पति सूरज प्रजापति, ससुर सुभाष प्रजापति एवं सास किरण देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।