नहर मार्ग पर शराब तस्करी की कोशिश नाकाम, 37.5 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार बाइक जब्त
शराब तस्करी पर लगाम लगाने के लिए नावानगर पुलिस की सक्रियता के बीच बुढ़ैला पुल के पास एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसके पास से 37.5 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है। तस्करी में इस्तेमाल की जा रही बाइक को भी जब्त कर लिया गया है। इस कार्रवाई से शराब तस्करों के बीच हड़कंप मचा है।

__ खरवनियां गांव का रहने वाला है आरोपित
केटी न्यूज/नावानगर
शराब तस्करी पर लगाम लगाने के लिए नावानगर पुलिस की सक्रियता के बीच बुढ़ैला पुल के पास एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसके पास से 37.5 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है। तस्करी में इस्तेमाल की जा रही बाइक को भी जब्त कर लिया गया है। इस कार्रवाई से शराब तस्करों के बीच हड़कंप मचा है। मिली जानकारी के अनुसार, नावानगर थानाध्यक्ष प्रफुल्ल कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि नहर मार्ग से अंग्रेजी शराब की खेप तस्करी के लिए ले जाई जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने रूपसागर पुल के पास वाहन जांच अभियान शुरू किया।

इसी दौरान जांच के क्रम में पुलिस ने 37.5 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक बाइक सवार को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान शराब बरामद होने पर पुलिस ने बाइक को भी जब्त कर लिया। गिरफ्तार आरोपित की पहचान नावानगर थाना क्षेत्र के खरवनियां गांव निवासी अभिषेक कुमार उर्फ भवानी के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष प्रफुल्ल कुमार ने गिरफ्तारी और शराब बरामदगी की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

