Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़ तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एसपी के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम
Keshav Times

सेवा को बनाया उत्सव: राज परिवार के शिवांग विजय सिंह ने जन्मदिन पर सैकड़ों जरूरतमंदों को बांटे कंबल

जहां आज के दौर में जन्मदिन के उत्सव होटल और पार्टियों तक सीमित होते जा रहे हैं, वहीं डुमरांव राज परिवार के शिवांग विजय सिंह ने अपने जन्मदिन को सेवा और संवेदना का पर्व बनाकर एक अलग मिसाल पेश की। राजगढ़ स्थित बांके बिहारी मंदिर परिसर में शिवांग ने सैकड़ों जरूरतमंदों के बीच कंबल एवं खाद्य सामग्री का वितरण कर ठंड से राहत पहुंचाई।

सेवा को बनाया उत्सव: राज परिवार के शिवांग विजय सिंह ने जन्मदिन पर सैकड़ों जरूरतमंदों को बांटे कंबल

केटी न्यूज/डुमरांव

जहां आज के दौर में जन्मदिन के उत्सव होटल और पार्टियों तक सीमित होते जा रहे हैं, वहीं डुमरांव राज परिवार के शिवांग विजय सिंह ने अपने जन्मदिन को सेवा और संवेदना का पर्व बनाकर एक अलग मिसाल पेश की। राजगढ़ स्थित बांके बिहारी मंदिर परिसर में शिवांग ने सैकड़ों जरूरतमंदों के बीच कंबल एवं खाद्य सामग्री का वितरण कर ठंड से राहत पहुंचाई।दिवंगत पिता स्व. चंद्रविजय सिंह की स्मृति में युवराज ने इस वर्ष पारंपरिक समारोहों से दूर रहते हुए अपनी माता  कनिका सिंह एवं छोटे भाई कुमार समृद्ध विजय सिंह के साथ जरूरतमंदों की सेवा को प्राथमिकता दी।

सेवा को बनाया उत्सव: राज परिवार के शिवांग विजय सिंह ने जन्मदिन पर सैकड़ों जरूरतमंदों को बांटे कंबल

इस मानवीय पहल ने जन्मदिन को एक सामाजिक संदेश में बदल दिया।नगर के लालगंज कड़वी, चौक रोड, ठठेरी बाजार सहित विभिन्न इलाकों से पहुंचे जरूरतमंदों ने युवराज को आशीर्वाद देते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इससे पहले ऐतिहासिक राजगढ़ परिसर स्थित बांके बिहारी मंदिर में राज परिवार के सदस्यों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।इस अवसर पर शिवांग विजय सिंह ने अपने दादा श्रद्धेय महाराज बहादुर कमल सिंह एवं पिता स्व. चंद्रविजय सिंह को स्मरण करते हुए कहा कि डुमरांव राज परिवार की परंपरा हमेशा समाज सेवा से जुड़ी रही है।

सेवा को बनाया उत्सव: राज परिवार के शिवांग विजय सिंह ने जन्मदिन पर सैकड़ों जरूरतमंदों को बांटे कंबल

शिक्षा, चिकित्सा और कृषि के क्षेत्र में राज परिवार का योगदान शाहाबाद क्षेत्र में उल्लेखनीय रहा है और वे इस विरासत को आगे बढ़ाने के लिए सतत प्रयासरत रहेंगे।कार्यक्रम में समाजसेवी राजीव रंजन सिंह, अम्बरीष पाठक, रिंकू पाण्डेय, मंटू सिंह, अरविंद सिंह, उदय प्रताप सिंह, शिक्षक रविशंकर सिंह, मुमताज अंसारी, आलोक तिवारी, मिन्शु सिंह, बादल सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

सेवा को बनाया उत्सव: राज परिवार के शिवांग विजय सिंह ने जन्मदिन पर सैकड़ों जरूरतमंदों को बांटे कंबल

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।