Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़ तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एसपी के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम
Keshav Times

स्वामी विवेकानंद जयंती पर बिहार पब्लिक स्कूल में ‘युवा चेतना’ कार्यक्रम, पद्मश्री संतोष यादव होंगी मुख्य अतिथि

स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर बिहार पब्लिक स्कूल, बक्सर के तत्वावधान में 12 जनवरी (सोमवार) को प्रातः 11 बजे “युवा चेतना” विषयक प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम बिहार पब्लिक स्कूल परिसर में आयोजित होगा, जिसमें पद्मश्री सम्मानित पर्वतारोही संतोष यादव मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी।

स्वामी विवेकानंद जयंती पर बिहार पब्लिक स्कूल में ‘युवा चेतना’ कार्यक्रम, पद्मश्री संतोष यादव होंगी मुख्य अतिथि

केटी न्यूज/बक्सर

स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर बिहार पब्लिक स्कूल, बक्सर के तत्वावधान में 12 जनवरी (सोमवार) को प्रातः 11 बजे “युवा चेतना” विषयक प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम बिहार पब्लिक स्कूल परिसर में आयोजित होगा, जिसमें पद्मश्री सम्मानित पर्वतारोही संतोष यादव मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी।उल्लेखनीय है कि संतोष यादव ने वर्ष 1992 और 1993 में लगातार दो बार माउंट एवरेस्ट पर सफल आरोहण कर विश्व कीर्तिमान स्थापित किया था।वे ऐसा करने वाली विश्व की पहली महिला पर्वतारोही हैं।

स्वामी विवेकानंद जयंती पर बिहार पब्लिक स्कूल में ‘युवा चेतना’ कार्यक्रम, पद्मश्री संतोष यादव होंगी मुख्य अतिथि

वर्तमान में वे भारतीय संस्कृति, योग, पर्यावरण संरक्षण, सदाचार, महिला सशक्तिकरण एवं राष्ट्रप्रेम जैसे मूल्यों के प्रचार-प्रसार के लिए देशभर में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।कार्यक्रम के दौरान संतोष यादव विद्यार्थियों को संबोधित करेंगी तथा उनसे सीधा संवाद स्थापित कर उनके अनुभव साझा करेंगी। इस अवसर पर बक्सर जिले के विभिन्न विद्यालयों से चयनित विद्यार्थी, शिक्षक एवं प्राचार्य भाग लेंगे। जिले के प्रमुख शिक्षण संस्थानों की सहभागिता से यह आयोजन समावेशी, प्रेरणादायी और ज्ञानवर्धक स्वरूप ग्रहण करेगा।कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी विद्यार्थियों के लिए अपने विद्यालय की निर्धारित यूनिफॉर्म एवं वैध पहचान पत्र (आई-कार्ड) के साथ उपस्थित होना अनिवार्य किया गया है।

स्वामी विवेकानंद जयंती पर बिहार पब्लिक स्कूल में ‘युवा चेतना’ कार्यक्रम, पद्मश्री संतोष यादव होंगी मुख्य अतिथि

कार्यक्रम के शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित संचालन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक सहयोग एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।पद्मश्री संतोष यादव का बक्सर आगमन जिले के लिए गौरव और प्रेरणा का विषय माना जा रहा है। कार्यक्रम के उपरांत वे बक्सर के प्रमुख धार्मिक स्थलों एवं पंचकोश क्षेत्र का भ्रमण भी करेंगी। जिला प्रशासन, बक्सर की ओर से कार्यक्रम की सार्वजनिक जानकारी साझा करते हुए सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों, प्राचार्यों एवं गणमान्य नागरिकों से आयोजन में सहभागिता की अपील की गई है।

स्वामी विवेकानंद जयंती पर बिहार पब्लिक स्कूल में ‘युवा चेतना’ कार्यक्रम, पद्मश्री संतोष यादव होंगी मुख्य अतिथि

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।