बिहार दिवस 2026: बक्सर में प्रतिभा का महाकुंभ, जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया दम

बिहार दिवस 2026 के अवसर पर बक्सर जिले में प्रतिभाओं का शानदार संगम देखने को मिला। नेहरू स्मारक उच्च विद्यालय के प्रांगण में राज्य स्तरीय चयन हेतु गुरूवार को जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए मेधावी छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का आयोजन जिला शिक्षा विभाग के तत्वावधान में किया गया।

बिहार दिवस 2026: बक्सर में प्रतिभा का महाकुंभ, जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया दम

-- चित्रकला, क्विज, गणित ओलंपियाड और विज्ञान प्रदर्शनी में उभरी मेधा, विजेताओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र से किया गया सम्मानित

केटी न्यूज/बक्सर 

बिहार दिवस 2026 के अवसर पर बक्सर जिले में प्रतिभाओं का शानदार संगम देखने को मिला। नेहरू स्मारक उच्च विद्यालय के प्रांगण में राज्य स्तरीय चयन हेतु गुरूवार को जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए मेधावी छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का आयोजन जिला शिक्षा विभाग के तत्वावधान में किया गया।प्रतियोगिता के दौरान चित्रकला, क्विज, गणित ओलंपियाड और विज्ञान प्रदर्शनी जैसी विभिन्न विधाओं में छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

हर वर्ग में प्रतिभागियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली, जिसने आयोजन को और भी रोचक बना दिया। छात्रों की रचनात्मकता, तार्किक क्षमता और वैज्ञानिक सोच ने निर्णायकों को भी प्रभावित किया।कार्यक्रम की शुरुआत बेहद आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुई। नेहरू स्मारक उच्च विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गान प्रस्तुत कर माहौल को गरिमामय बनाया, वहीं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, जासो की छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों की खूब सराहना बटोरी।कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (समग्र शिक्षा) चंदन द्विवेदी एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) रजनीश उपाध्याय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर एपीओ रामभजन, एडीपीसी रवि भूषण साहनी, एआरपी उमेश झा, सुरेंद्र सिंह, आजाद पासवान, एमआईएस प्रभारी जितेंद्र कुमार तथा वशिष्ठ नारायण सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।प्रतियोगिता को निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों की अहम भूमिका रही। क्विज प्रतियोगिता में सुषमा एवं संदीप कुमार आर्य, गणित ओलंपियाड में कंचन सिंह और शिवम, चित्रकला में नंद किशोर सिंह एवं सुलभा कुमारी, जबकि विज्ञान प्रदर्शनी में विकास कुमार और उर्मिला कुमारी ने निर्णायक की जिम्मेदारी निभाई।

वहीं पंजीयन एवं संचालन में अनीता यादव, महताब अली, दुर्गमांगे, अश्विनी कुमार, संध्या सिन्हा और रेणु तिवारी का सराहनीय योगदान रहा।कार्यक्रम के समापन पर सभी विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल, ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी चंदन द्विवेदी ने कहा कि यह प्रतियोगिता जिले की प्रतिभाओं को राज्य स्तर पर पहचान दिलाने का महत्वपूर्ण मंच है और छात्रों का उत्साह प्रेरणादायक है।पूरे आयोजन का समापन राष्ट्रगान के साथ गरिमापूर्ण वातावरण में हुआ, जिससे कार्यक्रम में एक विशेष भावनात्मक जुड़ाव भी देखने को मिला।