Wednesday, 4 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
आज होगी शांति देवी सार्वजनिक पुस्तकालय एवं का होगा उद्घाटन तैयारियां हुई पूरी, सांसद सुधाकर सिंह करेंगे उद्घाटन, एमएलसी सोनू राय रहेंगे मुख्य अतिथि,ग्रामीण युवाओं को मिलेगा अध्ययन का बेहतर माहौल पंचायतों में पहुंचा जिला प्रशासन, अधिकारियों ने ग्रामीणों से सुनीं समस्याएं जल संरक्षण और हरियाली के संकल्प से संवरेगा बक्सर का भविष्य प्रदीप राय ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का गर्मजोशी से किया स्वागत विवाहिता हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा, चार फरार आरोपितों के घर चस्पा हुआ इश्तिहार मशीनें लगाकर खानापूर्ति नहीं चलेगी, सभी स्वास्थ्य सुविधाएं बहाल करे अस्पताल प्रबंधन: हरेकृष्ण यादव किताबी पढ़ाई से आगे बढ़कर हुनर की पाठशाला बना राइजिंग सन स्कूल, प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाई बौद्धिक क्षमता गोकुल जलाशय के कायाकल्प की बनेगी कार्ययोजना, संरक्षण को लेकर दो दिवसीय मंथन शुरू कैलाशपति मिश्र की विरासत को स्मारक और पद्म विभूषण से मिले सम्मान, पुण्यतिथि पर उठी मांग युवाओं की ताकत से ही मजबूत होगा भाजपा का संगठन, दीपक यादव ने प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में दिखाई एकजुटता स्टेशन से लौट रहे किशोरों की बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से भिड़ी, दो घायल सरकारी सड़क पर कब्जे की दीवार जेसीबी से ढहाई, ग्रामीणों को मिली राहत
Keshav Times

अपने करियर के प्रति सही निर्णय लें छात्र: डॉ. प्रदीप

हेरिटेज स्कूल, अहिरौली में सोमवार को सीबीएसई 10वीं बोर्ड -2025 में सफल छात्रों को पुरस्कृत करने के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन संपन्न हुआ। इस प्रतिभा सम्मान समारोह में सभी सफल छात्र-छात्राएं अपने अभिभावकों के साथ शामिल हुए।कार्यक्रम की शुरुआत माता सरस्वती के श्रीचरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करके मंगल दीप प्रज्वलित करते हुए किया गया।

अपने करियर के प्रति सही निर्णय लें छात्र: डॉ. प्रदीप

अपने करियर के प्रति सही निर्णय लें छात्र: डॉ. प्रदीप

- हेरिटेज स्कूल में 10वीं बोर्ड के सफल छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

केटी न्यूज/बक्सर

हेरिटेज स्कूल, अहिरौली में सोमवार को सीबीएसई 10वीं बोर्ड -2025 में सफल छात्रों को पुरस्कृत करने के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन संपन्न हुआ। इस प्रतिभा सम्मान समारोह में सभी सफल छात्र-छात्राएं अपने अभिभावकों के साथ शामिल हुए।कार्यक्रम की शुरुआत माता सरस्वती के श्रीचरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करके मंगल दीप प्रज्वलित करते हुए किया गया।

अपने करियर के प्रति सही निर्णय लें छात्र: डॉ. प्रदीप

तत्पश्चात विद्यालय के सांस्कृतिक हॉल में निमंत्रित सभी सफल छात्रों को उनके अभिभावकों की उपस्थिति में  सम्मानित किया गया। हेरिटेज स्कूल के निदेशक डॉ. प्रदीप पाठक और प्राचार्या डॉ. सुषमा पाठक के ओजपूर्ण संबोधन ने माहौल को उत्सवजन्य बना दिया। डॉ. प्रदीप पाठक ने बच्चों को करियर के प्रति सही निर्णय लेने और फोकस तरीके से लक्ष्य निर्धारित करके पढ़ने की सलाह दी। डॉ प्रदीप पाठक ने बच्चों को 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण होने के पश्चात शिक्षा के नए आयाम और स्रोत के बारे में बताया, जिसकी मदद से वो अपने मनोनुकूल विषयों का चुनाव कर सकें। 

अपने करियर के प्रति सही निर्णय लें छात्र: डॉ. प्रदीप

डॉ. प्रदीप पाठक ने अपने वक्तव्य में उन बच्चों का भी हौसला बढ़ाया, जिन्होंने किसी न किसी कारण से कुछ कम अंक प्राप्त किए हैं। उन्होंने बताया कि जीवन में कई बार आने वाली मुश्किलों से निराश न होते हुए चुनौतियों का सामना करना जरूरी है। आपको अपने लक्ष्य का निर्धारण करते हुए अगली कक्षा में अथक प्रयास करने की आवश्यकता है, जिससे आप अपने सपने को पूरा कर सकें।डॉ सुषमा कुमारी ने भी बच्चों को अपने विषय के चुनाव में सावधानी बरतने की बात कही और इससे आगाह किया कि साइंस, कॉमर्स, आर्ट्स में से किसी भी विषय को एक दूसरे से कमतर नहीं आंकना।

अपने करियर के प्रति सही निर्णय लें छात्र: डॉ. प्रदीप

सभी विषय समान रूप से महत्वपूर्ण हैं, इनका चुनाव आपको सोच समझ कर करना है। हेरिटेज विद्यालय तीनों संकायों में क्लासेज देने वाला शहर का प्रथम विद्यालय है, इसकी पुष्टि भी निदेशक और प्राचार्या महोदय ने की। विद्यालय के प्रेसिडेंट श्री प्रेम कुमार पाठक ने सभी सफल बच्चों को बधाई देते हुए उन्हें आगे बढ़ने में माता पिता, उनके संस्कार और शिक्षकों के परिश्रम की प्रशंसा की।

अपने करियर के प्रति सही निर्णय लें छात्र: डॉ. प्रदीप

सफल छात्रों में  विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किए अभय कुमार, साथ ही द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किए बच्चे क्रमशः कृष्णा नन्द दुबे, साक्षी कुमारी, आशीष कुमार , इन सभी को स्मृति चिह्न, प्रमाणपत्र, पदक और उपहार देते हुए विद्यालय परिवार द्वारा सम्मानित  किया गया। समारोह का संचालन वरीय शिक्षक पुष्पेंदु मिश्रा एवं धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ शिक्षक श्री जी डी तिवारी ने किया। अन्य उल्लेखनीय ज्ञानवर्धक संबोधन में शिक्षक राकेश रंजन व अन्य लोग भी रहे।

अपने करियर के प्रति सही निर्णय लें छात्र: डॉ. प्रदीप

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।