Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
फसल बर्बादी से बेहाल किसानों को मिले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा : डॉ. मनोज पांडेय किताबों से निकलकर इतिहास और विज्ञान को करीब से जानेंगे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला अनोखा अवसर जनगणना 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के प्रशिक्षण में जुटे अधिकारी और कर्मी अर्नव के प्रभाव से धान की फसलें जलमग्न, खेतों से पानी निकालने में जुटे बेबस किसान नशे के खिलाफ एकजुट हुईं जीविका दीदियां, तीन प्रखंडों में चला जागरूकता अभियान वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा जिस लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, उसी के छात्रों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, आर.के. सिन्हा के निधन से चौगाईं में शोक
Keshav Times

शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए विधानसभा अध्यक्ष के हाथों सम्मानित हुए शिक्षक डॉ. मनीष कुमार शशि

“गुरु सदैव राष्ट्र निर्माण के मूल स्तंभ रहे हैं। आज एक बार फिर शिक्षकों को अपने कर्तव्य और दायित्व के साथ आगे बढ़ते हुए बिहार को अग्रणी शैक्षणिक राज्य बनाने की जिम्मेदारी निभानी होगी।” यह बातें बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने शिक्षक सम्मान समारोह 2025 को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि बिहार का शिक्षा इतिहास अत्यंत गौरवशाली रहा है और वर्तमान शिक्षक वर्ग पर इस विरासत को आगे बढ़ाने की बड़ी जिम्मेदारी है।

शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए विधानसभा अध्यक्ष के हाथों सम्मानित हुए शिक्षक डॉ. मनीष कुमार शशि

-- शिक्षक सम्मान समारोह 2025 में मिला पुरस्कार, पटना में आयोजित हुआ था कार्यक्रम

केटी न्यूज/डुमरांव

“गुरु सदैव राष्ट्र निर्माण के मूल स्तंभ रहे हैं। आज एक बार फिर शिक्षकों को अपने कर्तव्य और दायित्व के साथ आगे बढ़ते हुए बिहार को अग्रणी शैक्षणिक राज्य बनाने की जिम्मेदारी निभानी होगी।” यह बातें बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने शिक्षक सम्मान समारोह 2025 को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि बिहार का शिक्षा इतिहास अत्यंत गौरवशाली रहा है और वर्तमान शिक्षक वर्ग पर इस विरासत को आगे बढ़ाने की बड़ी जिम्मेदारी है।विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि शिक्षक अपने मजबूत कंधों पर इस दायित्व को उठाकर न केवल राज्य बल्कि देश स्तर पर बिहार की शिक्षा को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकते हैं। उन्होंने शिक्षकों से नवाचार, समर्पण और मूल्यों के साथ शिक्षा को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए विधानसभा अध्यक्ष के हाथों सम्मानित हुए शिक्षक डॉ. मनीष कुमार शशि

-- डॉ. मनीष कुमार शशि हुए सम्मानित

इस अवसर पर डुमरांव निवासी, जिले के अग्रणी शिक्षक तथा बिहार से राजकीय शिक्षक सम्मान से पुरस्कृत डॉ. मनीष कुमार शशि को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। यह सम्मान बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार द्वारा बिहार विधान परिषद के सभागार में प्रदान किया गया। डॉ. शशि की शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाओं और नवाचारी प्रयासों की उपस्थित अतिथियों ने भूरी-भूरी प्रशंसा की।

-- 38 जिलों के शिक्षक रहे उपस्थित

शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन ‘दि टीचर्स फ्यूचर मेकर्स मंच’ द्वारा किया गया था, जिसमें बिहार के 38 जिलों से आए शिक्षक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। समारोह का वातावरण उत्साह और गौरव से परिपूर्ण रहा, जहां शिक्षकों के योगदान को सम्मान के साथ याद किया गया।

शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए विधानसभा अध्यक्ष के हाथों सम्मानित हुए शिक्षक डॉ. मनीष कुमार शशि

-- शिक्षा और प्रशासन से जुड़े दिग्गजों की गरिमामयी उपस्थिति

समारोह में राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान की डॉ. आभा रानी, उपनिदेशक संजय कुमार, संयुक्त सचिव रमेश चंद्रा, प्रोफेसर डॉ. के.सी. सिन्हा, सीबीआई से एस. चौधरी, विधायक संदीप सौरभ, सीआईडी (क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट) पटना के निदेशक बिपिन कुमार चौधरी, पटना लॉ कॉलेज के प्राचार्य वाणी भूषण, नवोदय विद्यालय पटना के प्राचार्य सहित अनेक विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने शिक्षकों के योगदान को समाज के लिए अनमोल बताया।

शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए विधानसभा अध्यक्ष के हाथों सम्मानित हुए शिक्षक डॉ. मनीष कुमार शशि

-- बक्सर जिले से बधाइयों का तांता

जिला बक्सर से बिहार मैथमेटिकल सोसायटी से जुड़ी अनीता यादव, प्रमोद कुमार चौबे, धनंजय मिश्रा, बृजेश राय, विकास कुमार, डॉ. सुरेंद्र सिंह, सोनू वर्मा, विशाल जायसवाल, विपिन कुमार, रामा शंकर चौधरी सहित अन्य शिक्षकों और शिक्षाविदों ने डॉ. मनीष कुमार शशि को सम्मान मिलने पर हार्दिक बधाई दी।समारोह ने यह संदेश दिया कि शिक्षक ही समाज और राष्ट्र के भविष्य के निर्माता हैं, और उनके सम्मान से ही शिक्षा व्यवस्था सशक्त बनती है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।