Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
फसल बर्बादी से बेहाल किसानों को मिले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा : डॉ. मनोज पांडेय किताबों से निकलकर इतिहास और विज्ञान को करीब से जानेंगे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला अनोखा अवसर जनगणना 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के प्रशिक्षण में जुटे अधिकारी और कर्मी अर्नव के प्रभाव से धान की फसलें जलमग्न, खेतों से पानी निकालने में जुटे बेबस किसान नशे के खिलाफ एकजुट हुईं जीविका दीदियां, तीन प्रखंडों में चला जागरूकता अभियान वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा जिस लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, उसी के छात्रों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, आर.के. सिन्हा के निधन से चौगाईं में शोक
Keshav Times

इटाढ़ी के शिक्षकों ने बीएलओ पद से दिया सामूहिक इस्तीफा

इटाढ़ी के शिक्षकों ने बीएलओ पद से दिया सामूहिक इस्तीफा

- शिक्षा सचिव के फरमान के बाद शिक्षकों ने भी दिखाए तेवर

केटी न्यूज/बक्सर

शिक्षा विभाग के अपर सचिव केके पाठक द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिशन को पूरा करने तथा स्कूलों में छात्रों व शिक्षकों की 75 प्रतिशत उपस्थिति के लिए कई कठोर नियम लागू किए है। इसके तहत स्कूलों की छुट्टी के बाद भी शिक्षकों को कई कार्य दिए गए है। वही उन्होंने शिक्षकों को सभी तरह के गैर शैक्षणिक कार्यो से हटाने को भी कहा है। इसी के आलोक में इटाढ़ी प्रखंड के वैसे शिक्षक जो वर्षों से बीएलओ की भूमिका भी निभा रहे थे उन्होंने बीएलओ के पद से इस्तीफा दे दिया है। शिक्षकों ने इटाढ़ी बीडीओ तथा

इटाढ़ी के शिक्षकों ने बीएलओ पद से दिया सामूहिक इस्तीफा

निर्वाचक निबंधक पदाधिकारी सह भूमि उप समाहर्ता बक्सर को अपना इस्तीफा सौंपा है। ये सभी शिक्षक राजपुर विधानसभा अंतर्गत बीएलओ पद पर कार्यरत थे। उनका कहना है कि शिक्षा विभाग के निदेशक प्रशासन सह अवर सचिव द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिशन को धरातल पर उतारने के लिए शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यो से हटाने का निर्देश दिया है। हालांकि शिक्षकों के इस कदम को शिक्षा सचिव केके पाठक के खिलाफ पलटवार के रूप में देखा जा रहा है। बता दें कि बीएलओ सहित कई महत्वपूर्ण गैर शैक्षणिक कार्यों में शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण है। ऐसे में उनके गैर शैक्षणिक कार्यो

इटाढ़ी के शिक्षकों ने बीएलओ पद से दिया सामूहिक इस्तीफा

से अलग होने के बाद प्रशासन की मुश्किलें भी बढ़ सकती है। बीएलओ पद से त्यागपत्र देने वाले शिक्षकों में संतोष कुमार सिंह, राजकुमार राम, राकेश कुमार, अंगद पाठक, अशोक कुमार सिंह, मनोज कुमार, राकेश कुमार गुप्ता, मुक्ता कुमार राम, बिहारी लाल गुप्ता, राम नरेश महतो, आनंद कुमार उपाध्याय, रामध्वज प्रसाद, वाल्मिकी चौहान, शिवकुमार चौधरी, धर्मेन्द्र कुमार साह, रविन्द्र कुमार समेत कुल 45 शिक्षक शामिल है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।