Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
फसल बर्बादी से बेहाल किसानों को मिले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा : डॉ. मनोज पांडेय किताबों से निकलकर इतिहास और विज्ञान को करीब से जानेंगे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला अनोखा अवसर जनगणना 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के प्रशिक्षण में जुटे अधिकारी और कर्मी अर्नव के प्रभाव से धान की फसलें जलमग्न, खेतों से पानी निकालने में जुटे बेबस किसान नशे के खिलाफ एकजुट हुईं जीविका दीदियां, तीन प्रखंडों में चला जागरूकता अभियान वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा जिस लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, उसी के छात्रों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, आर.के. सिन्हा के निधन से चौगाईं में शोक
Keshav Times

सोनवर्षा के द एमिटी स्कूल फ्री एजुकेशन स्कीम का किया शुभारंभ, 12 छात्रों को मिली स्कीम का लाभ

सोनवर्षा के द एमिटी स्कूल फ्री एजुकेशन स्कीम का किया शुभारंभ, 12 छात्रों को मिली स्कीम का लाभ

-विद्यालय के डायरेक्टर ने अपनी पत्नी की तृतीय पूण्यतिथि पर शुरु किया यह स्कीम 

- हाफ ईयर परीक्षा परिणाम में कक्षावार प्रथम श्रेणी से पास हुए छात्रों को उनके अभिभावक के उपस्थित में दी गई स्कीम का प्रमाण पत्र 

केटी न्यूज/ नावानगर

सोनवर्षा के द एमिटी स्कूल ने छात्रों में प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने के लिए एक अनूठा पहल शुरु किया है। यह पहल विद्यालय के डायरेक्टर अमरेन्द्र राजेश ने अपनी पत्नी स्व. निजू सिंह की तृतीय पूण्यतिथि पर शुभारंभ किया। जो  "निजू सिंह  फ्री एजुकेशन स्कीम 2023-24 के तहत 12 छात्रों को स्कीम का प्रमाण पत्र दिया गया। इसको लेकर सोमवार को विद्यालय परिसर में एक समारोह आयोजित किया गया था।  जिसमें छात्रों के साथ काफी संख्या में अभिभावक उपस्थित हुए थे। समारोह के दौरान विद्यालय के डायरेक्टर, शिक्षक शिक्षिका, अभिभावक एवं छात्रों ने स्व. निजू सिंह की प्रतिमा पर फूल माला चढ़ाकर नमन करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। इसके बाद विद्यालय के डायरेक्टर ने  क्लास एलकेजी से 10 तक के हाफ ईयर परीक्षा परिणाम में प्रथम श्रेणी प्राप्त करने वाले छात्रों को उनके अभिभावक की मौजूदगी में  "निजू सिंह फ्री एजुकेशन स्कीम 2023-24" प्रमाण पत्र सौंपा। प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाले छात्रों को अक्टूबर 2023 से मार्च 2024 तक स्कूल फीस 50 प्रतिशत मुफ्त होगी।

सोनवर्षा के द एमिटी स्कूल फ्री एजुकेशन स्कीम का किया शुभारंभ, 12 छात्रों को मिली स्कीम का लाभ

विद्यालय के डायरेक्टर ने बताया कि निजू सिंह फ्री एजुकेशन स्कीम के तहत कक्षा एलकेजी से 10 के क्रमशः अंजली कुमारी, सुंदरम कुमार, ऋचा कुमारी, नैना कुमारी, हिमांशु कुमार, सत्यम तिवारी, अभिमन्यु कुमार, चाहत सिंह, धनंजय कुमार गुप्ता, आंचल कुमारी, कक्षा 9 से दिव्या कुमारी व क्लास 10 से दिव्या कुमारी  ने टॉप किए थे। कार्यक्रम का निर्देशन स्कूल के एकेडमिक कोऑर्डिनेटर सोनी कुमारी ने किया। मौके पर पंकज कुमार,अर्जुन कुमार, शशिकांत, अरविंद कुमार,सलीम,श्वेता, अंशु, रीना, प्रीति, कंचन समेत स्कूल के सभी शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक स्टांप तथा अभिभावकगण मौजूद थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।