एसएससी जीडी में ऑल इंडिया टॉपर काजल का गांव पहुंचने पर भव्य स्वागत

एसएससी जीडी परीक्षा में पूरे देश में प्रथम स्थान प्राप्त कर सी आई एस एफ में चयनित काजल कुमारी 22 सप्ताह का प्रशिक्षण पूरा कर रविवार को अपने पैतृक गांव पहुंचीं। गांव आगमन पर ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और शिक्षकों ने ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और जोरदार स्वागत के साथ उनका नागरिक अभिनंदन किया।

एसएससी जीडी में ऑल इंडिया टॉपर काजल का गांव पहुंचने पर भव्य स्वागत

--सीआईएसएफ में चयन से क्षेत्र में खुशी, जनप्रतिनिधियों ने बताया बेटियों के लिए प्रेरणा

केटी न्यूज/केसठ।

एसएससी जीडी परीक्षा में पूरे देश में प्रथम स्थान प्राप्त कर सी आई एस एफ में चयनित काजल कुमारी 22 सप्ताह का प्रशिक्षण पूरा कर रविवार को अपने पैतृक गांव पहुंचीं। गांव आगमन पर ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और शिक्षकों ने ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और जोरदार स्वागत के साथ उनका नागरिक अभिनंदन किया।प्रतिभा खोज विद्यालय के शिक्षक धीरेंद्र पाल के नेतृत्व में आयोजित सम्मान समारोह में केसठ पंचायत के मुखिया अरविंद कुमार यादव उर्फ गामा पहलवान एवं सरपंच दुर्गावती देवी ने काजल की उपलब्धि को पूरे पंचायत का गौरव बताते हुए कहा कि उनकी सफलता बेटियों के लिए प्रेरणा है और यह साबित करती है कि अवसर मिलने पर बेटियां हर क्षेत्र में देश का नाम रोशन कर सकती हैं।

समारोह में वरिष्ठ शिक्षक लालबाबू कुशवाहा ने काजल को पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया तथा महात्मा जोतीराव फुले की प्रसिद्ध पुस्तक गुलामगिरी भेंट की। उन्होंने कहा कि काजल का चयन केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि महिला सशक्तिकरण और सामाजिक परिवर्तन का प्रतीक है।इस अवसर पर शिक्षक रामेश्वर पाल, ज्ञानी जी, टुन्नू पाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, अभिभावक और युवा उपस्थित रहे। सभी ने काजल कुमारी के उज्ज्वल भविष्य एवं सफल सेवा जीवन की शुभकामनाएं दीं।