द एमिटी स्कूल के छात्रों ने सीबीएसई 10वीं में रचा इतिहास, शत प्रतिशत रहा रिजल्ट

सोनवर्षा स्थित एनएच-319 पर अवस्थित द एमिटी स्कूल के छात्रों ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन कर नया इतिहास रच दिया है। विद्यालय के सभी 29 छात्र-छात्राएं परीक्षा में सफल हुए हैं। इनमें पांच छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय के साथ-साथ पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यालय की टॉपर श्रेया सिंह ने 95.5 प्रतिशत अंक हासिल किए। वहीं गीतांजलि कुमारी ने 94 प्रतिशत, रुद्र कुमार सिंह ने 92.2 प्रतिशत, अभिषेक राज ने 91.5 प्रतिशत तथा आयुष चौबे ने 90.3 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

द एमिटी स्कूल के छात्रों ने सीबीएसई 10वीं में रचा इतिहास, शत प्रतिशत रहा रिजल्ट

--एडीजे पब्लिक स्कूल के विवेक कुमार बने स्कूल टॉपर

केटी न्यूज/नावानगर 

सोनवर्षा स्थित एनएच-319 पर अवस्थित द एमिटी स्कूल के छात्रों ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन कर नया इतिहास रच दिया है। विद्यालय के सभी 29 छात्र-छात्राएं परीक्षा में सफल हुए हैं। इनमें पांच छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय के साथ-साथ पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यालय की टॉपर श्रेया सिंह ने 95.5 प्रतिशत अंक हासिल किए। वहीं गीतांजलि कुमारी ने 94 प्रतिशत, रुद्र कुमार सिंह ने 92.2 प्रतिशत, अभिषेक राज ने 91.5 प्रतिशत तथा आयुष चौबे ने 90.3 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसके अलावा अंकित कुमार 86.4 प्रतिशत, श्रेया श्रीवास्तव 86.2 प्रतिशत, संस्कृति राजेश 86.1 प्रतिशत, पीयूष राज 84 प्रतिशत और निधि कुमारी ने 83.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय की उपलब्धि में चार चांद लगाया।

परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल बन गया। स्कूल के डायरेक्टर अमरेंद्र राजेश ने सभी सफल छात्रों एवं टॉपर्स को मिठाई खिलाकर सम्मानित किया तथा टॉप-10 छात्रों को स्मार्ट वॉच देकर उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर डायरेक्टर अमरेंद्र राजेश ने कहा कि इस सफलता का पूरा श्रेय छात्रों की मेहनत, अभिभावकों के सहयोग और शिक्षकों के समर्पण को जाता है। उन्होंने कहा कि द एमिटी स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में देश के किसी भी विद्यालय से प्रतिस्पर्धा करने की क्षमता रखता है। वही एमडीजे पब्लिक स्कूल, लोहई टोला अमरपुरी बाली सोनवर्षा के छात्रों ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।

परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल बन गया और छात्र-छात्राओं के साथ अभिभावकों में भी उत्साह देखने को मिला। विद्यालय के सत्र 2025-26 में कक्षा 10 के कुल 315 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी, जिसमें सभी विद्यार्थियों ने सफलता हासिल कर शत-प्रतिशत परिणाम का नया कीर्तिमान स्थापित किया। परीक्षा में 94.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विवेक कुमार स्कूल टॉपर बने। वहीं 94.2 प्रतिशत अंक के साथ निशा कुमारी दूसरे स्थान पर रहीं। 92.2 प्रतिशत अंक हासिल कर आदर्श श्रीवास्तव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

अन्य मेधावी छात्रों में समीर कुमार ओझा 92%, आरूषी कुमारी 91.8% तथा अमन राज 91.2% अंक लाकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। इसके अलावा कई छात्र-छात्राओं ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय के 125 विद्यार्थियों ने 70 से 80 प्रतिशत अंक हासिल किए, जबकि शेष छात्रों ने भी अच्छे अंकों से सफलता पाई। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक डॉ. नंद कुमार सिंह ने कहा कि यह सफलता शिक्षकों की मेहनत, विद्यार्थियों की लगन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। मौके पर विद्यालय के सभी शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित रहे।