छात्रों की प्रतिभा और शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन की झलक है परीक्षा परिणाम - डॉ रमेश सिंह
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के घोषित परिणामों में डुमरांव के काली नगर स्थित संत जॉन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों ने इस वर्ष उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। परिणाम जारी होते ही छात्रों, अभिभावकों और विद्यालय प्रबंधन के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। इस उपलब्धि को उत्सव के रूप में मनाते हुए विद्यालय परिसर में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जहां मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
-- सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में संत जॉन सीनियर सेकेन्ड्री स्कूल के छात्रों ने लाया बेहतर परिणाम, प्रबंधन ने सम्मानित कर बढ़ाया उत्साह
केटी न्यूज/डुमरांव
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के घोषित परिणामों में डुमरांव के काली नगर स्थित संत जॉन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों ने इस वर्ष उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। परिणाम जारी होते ही छात्रों, अभिभावकों और विद्यालय प्रबंधन के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। इस उपलब्धि को उत्सव के रूप में मनाते हुए विद्यालय परिसर में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जहां मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।विद्यालय के प्रतिभाशाली छात्रों ने अपने कठिन परिश्रम और लगन से शानदार अंक हासिल किए। इस वर्ष लवली गुप्ता ने 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वाेच्च स्थान हासिल किया।

वहीं रोहित कुमार राय ने 92.8 प्रतिशत, अमृतांशु राज ने 92 प्रतिशत, सलोनी कुमारी ने 91.8 प्रतिशत, सोनाली राज ने 90.4 प्रतिशत और स्वर्णिका कुमारी ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसके अलावा अभय पाठक ने 90 प्रतिशत, नवीन कुमार पाठक ने 89.4 प्रतिशत, अमित रॉय और अमन कुमार ने 86.6 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय परिवार को गौरवान्वित किया।सम्मान समारोह के दौरान मेधावी छात्रों को प्रमाण पत्र और उपहार देकर प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक सह शिक्षाविद डॉ. रमेश सिंह ने छात्रों की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, उनकी प्रतिभा और शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन का प्रतिफल है।उन्होंने कहा कि अनुशासन, निरंतर अभ्यास और सकारात्मक सोच से ही सफलता हासिल की जा सकती है।

डॉ. सिंह ने सभी सफल छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी। उन्होंने विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं समस्त शिक्षकों को भी बधाई देते हुए कहा कि शिक्षकों की समर्पित भूमिका के बिना इस तरह के परिणाम संभव नहीं होते।कार्यक्रम में सह निदेशक शुभम सिंह समेत विद्यालय के सभी शिक्षक, छात्र-छात्राएं और अभिभावक उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह और गर्व का माहौल बना रहा। विद्यालय प्रबंधन ने भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण बनाए रखने का संकल्प लिया।इस शानदार परीक्षा परिणाम ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि सही मार्गदर्शन और निरंतर प्रयास से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

