Sunday, 29 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
शराबबंदी कानून के उल्लंघन पर पुलिस का शिकंजा, आठ गिरफ्तार स्टॉल सजाकर बच्चों ने सीखा कारोबार का गुर, फूड फेस्टिवल बना आकर्षण का केंद्र मतदाता सूची के दावों-आपत्तियों की जांच में जुटेंगे राजनीतिक दल, प्रशासन ने सौंपी सूची राजस्व कर्मियों की हड़ताल से जमीन विवादों के निपटारे में अड़चन, छह मामलों का मौके पर समाधान डुमरांव अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ 6 दिसंबर से अनिश्चितकालीन धरना केसठ अंचल कार्यालय में पसरा सन्नाटा, सीओ छुट्टी पर तो कर्मचारी हड़ताल पर शिकायतों के घेरे में सिमरी थाना, कमान प्रशिक्षु डीएसपी को रमना वाला लड़का की देव दीपावली रील ने मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले 1.25 करोड़ व्यूज दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, खाई में फंसा चालक; एक घंटे की मशक्कत के बाद बची जान गंगा घाटों पर सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली नावों पर परिवहन विभाग का शिकंजा बक्सर में स्पर्श सेंटर खोलने की मांग, पूर्व सैनिकों को मिलेगी राहत भूमि विवाद के फैसले से भड़का पक्ष, सीओ पर हमले की कोशिश
Keshav Times

अब कवलदह तालाब में ले सकेंगे नौका बिहार का आनंद, 30 रूपए में मिलेगी वोटिंग की सुविधा

शहरवासी अब कवलदह पॉर्क स्थित पोखरा में नौका विहार का आनंद ले सकेंगे, इसके लिए उन्हें मात्र 30 रूपए का शुल्क चुकाना पड़ेगा। शुक्रवार को बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने वीसी के माध्यम से कवलदह पॉर्क में हुए विकास कार्यों का उद्घाटन किया

अब कवलदह तालाब में ले सकेंगे नौका बिहार का आनंद, 30 रूपए में मिलेगी वोटिंग की सुविधा

केटी न्यूज/बक्सर

शहरवासी अब कवलदह पॉर्क स्थित पोखरा में नौका विहार का आनंद ले सकेंगे, इसके लिए उन्हें मात्र 30 रूपए का शुल्क चुकाना पड़ेगा। शुक्रवार को बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने वीसी के माध्यम से कवलदह पॉर्क में हुए विकास कार्यों का उद्घाटन किया। इस मौके पर उप वन संरक्षक भोजपुर वन प्रमंडल, आरा नुपूर सैनी, रेंजर सुरेश कुमार ने संयुक्त रुप से कृषि वानिकी योजना में शामिल किसानों को प्रोत्साहन राशि के रूप में डमी चेक देकर सम्मानित किया। वन विभाग के द्वारा कृषि वानिकी योजना 2020-21 में सम्मिलित 81 किसानों को 837340 रुपये उनके अकाउंट में आरटीजीएस के माध्यम से दिया गया। रेंजर सुरेश कुमार ने बताया कृषि वानिकी योजना के तहत किसानों को एक पौधा लगाने पर वन विभाग की ओर से 70 रुपये अनुदान दिया जाता है।

सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक होगी बोटिंग

नौका बिहार के आनंद लेने के लिए शहरवासियों को पॉर्क में एंट्री फीस के नाम पर दस रुपये देकर उसका आनंद सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक ले सकते हैं। नौका बिहार का आनंद लेने के लिए आधा घंटा का तीस रुपये देने होगा। इसका उद्घाटन होने से शहरवासियों खासकर युवाओं में खुशी व्याप्त है। बता दें कि कवलदह पॉर्क तथा तालाब के सौंदर्यीकरण के बाद शहरवासी टकटकी लगाए थे कि कब नौका विहार चालू होगा। इस मौके पर वनपाल सारिका कुमारी, संजय कुमार, वनरक्षी नीतीश कुमार, अमिताभ कुमार समेत कई अन्य उपस्थित थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।