नप चुनाव : शहर के प्रबुद्धजनों ने की अपील लोकतंत्र की मजबूती के लिए पहले मतदान फिर जलपान

नप चुनाव : शहर के  प्रबुद्धजनों ने की अपील लोकतंत्र की मजबूती के लिए पहले मतदान फिर जलपान

- राजघराने, प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षाविदों व चर्चित व्यवसायियों ने हर हाल में मतदान करने को कहा

केटी न्यूज/डुमरांव

मतदान में ही लोकतंत्र की मजबूती निहीत हैैं। नगर परिषद चुनाव के पूर्व संध्या पर डुमरांव के प्रबुद्धजनों ने लोगों से हर हाल में स्वेच्छा से मतदान करने की अपील की हैं और बताया कि मतदान संविधान प्रदत अधिकार हैं, हमें स्वविवेेक से इसका इस्तेमाल करना चाहिए। प्रबुद्धजनों ने हर हाल में मतदान करने की अपील की हैं। लोगों ने कहा कि पहले मतदान फिर करें जलपान। पेश है प्रबुद्धजनों का संदेश

 एसडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी कुमार पंकज- 

डुमरांव एसडीएम कुमार पंकज ने कहा कि मतदान से लोकतंत्र मजबूत होता हैं। सभी बूथों पर मतदाताओं की सुविधा का ख्याल रखा गया हैं, मतदाताओं को बिना किसी लोभ व भय के मतदान करना चाहिए। एसडीओ ने सभी मतदाताओं से हर हाल में मतदान करने की अपील की।

                                                               डुमरांव एसडीपीओ अफाक अंसारी - 

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अफाक अंसारी ने कहा कि सभी बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सभी मतदाता अपनी इच्छा से अपने मताधिकार का प्रयोग करें। इसी से हमारा लोकतंत्र मजबूत बनेगा। उन्होंने कहा कि मतदान के दौरान गड़बड़ी फैलाने वालों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

कार्यपालक पदाधिकारी मनोज कुमार- 

नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी मनोज कुमार ने मतदाताओं को जागरूक करते हुए कहा कि नगर परिषद के विकास के लिए जरूरी हैं कि हम सभी अपनी इच्छा से मतदान कर अच्छे प्रत्याशी को जिताए, तभी शहर का विकास संभव होगा। उन्होंने कहा कि हमारे द्वारा किए गए मतदान में ही शहर का विकास निहीत हैं।

                                डुमरांव राज परिवार के महाराजा युवराज चन्द्र विजय सिंह 

 डुमरांव राज परिवार के महाराजा युवराज चन्द्र विजय सिंह ने आज हो रहे नप चुनाव के लिए कहा कि लोकतंत्र को जीवत रखने के लिए हर वोटर का मतदान में हिस्सा लेना बेहद जरुरी है। अगर हम घर से निकल कर मतदान केंद्र में वोट डालने जाएंगे, तभी हम अपनी पसंद की सरकार बना सकते हैं। मतदान से ही लोकतंत्र मजबूत हो सकता है। अगर हम वोट का सही उपयोग करेगे तो सही नेता चुन सकते हैं।  हर वोटर अपने संविधान अधिकार को समझें। अपना वोट डालने जरुर जाएं ताकि 100 फीसद मतदान से लोकतंत्र का सही स्वरुप बन सके। 

                                             

                                       

                                                         डुमरांव राज परिवार के मानविजय सिंह 

राष्ट्रनिर्माण के लिए मतदान करना जरुरी

डुमरांव राज परिवार के मानविजय सिंह ने डुमरांव नप चुनाव के लिए मदाताओं से अपील की है कि चुनाव में मतदान का प्रयोग करना बहुत ही जरूरी है। स्वयं मतदान करने के साथ-साथ हमें अन्य सभी को मतदान के लिए जागरूक करना चाहिए। मतदान के माध्यम से हमें अपनी इच्छा के अनुसार जनप्रतिनिधि को चुनने का अधिकार प्राप्त हुआ है। इस लिए आज हर काम छोड़कर पहले लोकतंत्र के इस महाकुंभ में बढ़चढ़ कर अपना सहयोग दें।

                                             संत जॉन सेकेन्ड्री स्कूल के डायरेक्टर डा. रमेश सिंह

 डुमरांव के शिक्षाविद् सह संत जॉन सेकेन्ड्री स्कूल के डायरेक्टर डा. रमेश सिंह ने कहा कि मतदान कर अपनी सरकार खुद चुने वोट करना हर किसी का अधिकार ही नहीं कर्तव्य भी है। ऐसे में हमें अपनी भारतीय नागरिकता का सम्मान करते हुए इस लोकतांत्रिक व्यवस्था को बनाए रखने के लिए वोट जरूर करें। मेरी अपील है कि हर शहरवासी जो वोट देने लायक है व जिसका वोटर कार्ड है वे सभी मतदान जरूर करें व अपनी सरकार को खुद चुनें। वोट डालकर सक्षम प्रतिनिधि को चुनने मतदान का दिन आने वाला है। शहर में इसको लेकर जागरूकता भी देखने को मिल रही है। ऐसे में शत प्रतिशत मतदान के लिए शहर के सभी व्यापारियों व दुकानदारों को अपनी जिम्मेवारी को समझते हुए आज मतदान अवश्य करें। हम लोकतांत्रिक देश में रह रहे हैं। इस देश में हमें अपनी मर्जी का नेतृत्व चुनने की आजादी है। 

                                                        नगर परिषद की पहली चेयरमैन मीरा देवी

 नगर परिषद की पहली चेयरमैन मीरा देवी ने लोगों से मतदान की अपील करते हुए कहा कि मतदान से ही हमारा लोकतंत्र मजबत बनता हैं। उन्होंने कहा कि हमे सोंच समझकर सही प्रत्याशी का चुनाव करना चाहिए। इसी से शहर का विकास संभव हैं। उन्होंने सभी मतदाताओं से हर हाल में मतदान करने की अपील की हैं।

युवा व्यवसायी दीपक कुमार 

त्यौहार की तरह मनाएं मतदान पर्व जरूर करने जाए मतदान

डुमरांव के युवा व्यवसायी दीपक कुमार ने कहा कि मतदान हमारा अधिकार है। इस अधिकार का प्रयोग सोच समझकर करें। ऐसा सांसद चुने जो आपकी बात सुन सके। वे भी अपना मत जरूर डालेंगे और एक एक अच्छे नागरिक की तरह मजबूत राष्ट्र बनाने में अपना सहयोग करेंगे। आप भी पूरे परिवार के साथ वोट डालने जाएं। जिस तरह परिवार के लोग एकत्रित होकर किसी समारोह में जाते है, ठीक उसी तरह हमें परिवार के साथ पोलिंग बूथ पर एकत्रित होकर जाना चाहिए और अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। तभी एक मजबूत सरकार जरूरी है।