Monday, 9 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पूर्व विधायक ने की अपराधियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को सरकारी नौकरी देने की मांग दीपावली की रात बुझ गया घर का चिराग, सुबह आहर में मिला तीन बच्चों के पिता का शव नावानगर: झाड़ी में मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, चेहरा कुचलकर बिगाड़ी पहचान! एक पैर भी गायब महादलित बस्तियों में बक्सर डीएम ने जलाया अपनत्व का दीप, प्रशासन ने महादलित परिवारों के साथ मनाई दीपावली आरएसएस के नगर व्यवस्था प्रमुख रमेश केशरी की माताजी का निधन बक्सर एसपी शुभम आर्य की पहल से मासूमों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कान! दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित
Keshav Times

जीविका दीदियों ने रैली निकाल लोगों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत शनिवार को स्थानीय प्रखंड परिसर से स्वच्छता रैली निकाल लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। रैली के दौरान दीदियों ने अपने हाथों में स्वच्छता ही सेवा का बैनर लिया था। स्वच्छता रैली को एसडीओ राकेश कुमार

जीविका दीदियों ने रैली निकाल लोगों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

केटी न्यूज/डुमरांव 

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत शनिवार को स्थानीय प्रखंड परिसर से स्वच्छता रैली निकाल लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। रैली के दौरान दीदियों ने अपने हाथों में स्वच्छता ही सेवा का बैनर लिया था। स्वच्छता रैली को एसडीओ राकेश कुमार, डीसीएलआर शहजाद हाशमी व बीडीओ संदीप पांडेय ने रवाना किया। जीविका दीदियों की यह रैली स्टेशन रोड के कई मोहल्लों से गुजरा। दीदियों ने इस दौरान लोगों से हर दिन अपने घरों व आसपास के इलाकों को साफ-सफाई करने की अपील की। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने स्वच्छता को लेकर संकल्प दिलाया और कहा कि स्वच्छ और साफ बने रहने से दर्जनों बीमारियों से छुटकारा मिलेगा और भारत एक स्वच्छ देश के रूप में पहचान बनायेगा। उन्होंने कहा कि अपने स्वभाव में स्वच्छता व संस्कार में स्वच्छता अपनाना होगा। प्रखंड सहित शहर में स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा हैं। इसके लिए अनेकों कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। लोगों को बताया जा रहा हैं कि वह घरों का कचरा जहां-तहां ना फेंके। उन्हें डस्टबीन में डाल कचरा एकत्र करने वाले स्वच्छता ग्राही के ठेले में डाले। आज भारत सरकार ने देश को स्वच्छता की राह पर चलने की राह दिखाई है। मौके पर प्रखंड जीविका समन्वयक इंदु रानी, राजेश कुमार, श्रीकांत ओझा, आदित्य भारती, दीपक, रंजन, अमरनाथ पासवान, राजाराम सिंह सहित अन्य मौजूद थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।