Monday, 16 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

वाह रे विकास......डुमरांव नगर में महादलित टोला को जोड़ने वाली रोड पर बहता है नाली का पानी, तैर रहे बतख

दलितों व महादलितों के विकास के लिए चुनाव आते ही विकास पुरूष लोग जाति व उनकी तस्वीर बदलने की बात करने लगते है। परन्तु चुनाव बाद उन्हें उसी बिमारू हालत में छोड़ देते है। नगर में ऐसी कई सड़कें हैं, जिसका अस्तित्व मिटने के कगार पर है। वहीं कई ऐसी सड़कें हैं, जो कई नगर के विस्तारिकत क्षेत्र को जोड़ती हैं,

वाह रे विकास......डुमरांव नगर में महादलित टोला को जोड़ने वाली रोड पर बहता है नाली का पानी, तैर रहे बतख

- आधा दर्जन विस्तारित क्षेत्र के गांव इस जर्जर रोड से हैं जुड़े हुए

केटी न्यूज/डुमरांव

दलितों व महादलितों के विकास के लिए चुनाव आते ही विकास पुरूष लोग जाति व उनकी तस्वीर बदलने की बात करने लगते है। परन्तु चुनाव बाद उन्हें उसी बिमारू हालत में छोड़ देते है। नगर में ऐसी कई सड़कें हैं, जिसका अस्तित्व मिटने के कगार पर है। वहीं कई ऐसी सड़कें हैं, जो कई नगर के विस्तारिकत क्षेत्र को जोड़ती हैं, लेकिन उस पर नप का ध्यान नहीं है, जिससे आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी होती है। ऐसी ही एक सड़क है, नयाथाना के पास एनएच से निकल नगर के वार्ड 22 के महादलित टोला से होकर सिकरौल-डुमरांव राजवाहा के पास जाकर मिलती है।

वाह रे विकास......डुमरांव नगर में महादलित टोला को जोड़ने वाली रोड पर बहता है नाली का पानी, तैर रहे बतख

इस रोड की स्थिति तो जर्जर हो ही गई है, नाली का भी अभाव है, लिहाजा नाली के पानी का बहाव रोड पर होता है। रोड पर लगातार पानी का बहाव होने के कारण बत्तख उसमें अपना आसियाना बना लिये हैं। पानी के जल जमाव से महादलित बस्ती में बिमारी फैलने का खतरा मंडरा रहा है। मालूम हो की एनएच-120 से निकलकर जो सड़क नयाथाना होते हुए राजवाहा के पास जाकर मिलती है, काफी जर्जर हो चुकी है। इसके एक तरफ के बने नाली का अस्तित्व ही मिट गया है, ऐसे में उसका पानी रोड पर बहता है। इस रोड से आधा दर्जन गांव है, जो वर्तमान समय में नप के विस्तारित क्षेत्र महरौरा, गोपालडेरा, नावाडेरा, बनकट, हाता, सम्हार के लोग इस रोड से आते-जाते हैं।

वाह रे विकास......डुमरांव नगर में महादलित टोला को जोड़ने वाली रोड पर बहता है नाली का पानी, तैर रहे बतख

रोड पर पानी जर्जरता और पानी बहने के कारण सभी लंबी दूरी तय कर दूसरे रास्ते से आते-जाते हैं। सबसे परेशानी डुमरांव शहर में पढ़ने के लिए आने वाली छात्राओं के साथ बाजार करने के लिए आयी महिलाओं को होती है। इस रोड को बनाने के साथ राजवाहा पर पुलिया बनाने की मांग भी बहुत दिनों से लोग कर रहे हैं। बावजूद नहीं रोड बना और नहीं पुल बना।

इस संबंध में जब वार्ड 22 के पार्षद अमर पासवान से बात की गई तो उन्होंने बताया की कुछ जरूरी रोड को बनाया गया है। इस महत्वपूर्ण रोड को बनाने के लिए पहल करते हुए आवेदन दिया जा चुका है। शीघ्र बनाने का आश्वासन मिला हुआ है। मोहल्ले के लोग रोड बनने का इंतजार कर रहे हैं।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।