Wednesday, 11 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
लोक आस्था के रंग में रंगा बक्सर, महिलाओं ने जीवंत रखी सदियों पुरानी परंपरा छठ से पहले चौसा के चार घाटों पर मंडराया खतरा, प्रशासन ने मानी बदहाली बैरी गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, गोलीबारी में तीन घायल भक्ति संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों से भक्तिमय हुआ दीपावली महोत्सव, देर रात तक झूमते रहे दर्शक मुरार की माटी के लाल को नमन, अब राष्ट्रीय पहचान दिलाने की उठी आवाज छठ की तैयारियों को लेकर प्रशासन सख्त, घाटों से लेकर शहर की सफाई तक पर नजर बक्सर के 1.84 लाख पेंशनधारियों के खाते में पहुंची पेंशन की राशि 85 साल पुरानी परंपरा में गूंजे पहलवानों के दांव-पेंच, चार मिनट में बाबा लाडी ने दिल्ली के सन्नी को दी पटखनी परासी गांव में नहाने के दौरान 42 वर्षीय लालबाबू सिंह की डूबकर मौत, काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने बाहर निकाला शव पूर्व के विवाद में दो लोगों पर लाठी-डंडों से हमला, एक का सिर फटा तो दूसरे का हाथ टूटा पति और सास के घर से निकलते ही महिला की संदिग्ध मौत, नौ माह का मासूम हुआ बेसहारा बिस्कोमान गोदाम के पास देर रात शव मिलने से मचा हड़कंप, 35 वर्षीय युवक की नहीं हो सकी पहचान; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
Keshav Times

शहीदों को नमन कर नप ने स्वच्छता सर्वेक्षण का किया आगाज

शहीदों को नमन कर नप ने स्वच्छता सर्वेक्षण का किया आगाज
अमर शहीद की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करते टीम के सदस्य

केटी न्यूज/डुमरांव

डुमरांव के शहीदों को नमन कर नगर पर्षद प्रशासन ने वर्ष 2022-23 की स्वच्छता सर्वेक्षण का आगाज किया। इस दौरान स्वयं सहायता समूह की महिला टीम ने शहीद स्थली की साफ-सफाई कर स्वच्छ डुमरांव-सुंदर डुमरांव का नारा दिया। नप के कार्यपालक पदाधिकारी मनोज कुमार ने इस अभियान से जुड़े महिला टीम को अपने संबोधन में कहा कि स्वच्छता से ही कई बीमारियों का नाश होता है। स्वच्छ वातावरण से मानव स्वस्थ रहता है और कई बीमारियों से राहत पाता है। उन्होंने कहा कि डुमरांव शहर स्वच्छता की ओर कदम बढ़ाया है।

इस सर्वेक्षण में स्थानीय नगर पर्षद बेहतर पायदान पर आने के लिए स्वच्छता अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान में शहरवासियों के साथ समाजसेवी, बुद्धिजीवी और स्कूली छात्र-छात्राओं को भी जोड़ा जायेगा। अमर सेनानियों के स्थली की साफ-सफाई के साथ स्वच्छता सर्वेक्षण शुरू की गयी है, जो नगर पर्षद के विस्तारित क्षेत्रों से लेकर सभी 35 वार्डों में चलाया जायेगा। इसके पूर्व अमर शहीदों की आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया और उनके सम्मान में राष्ट्रीय गान के साथ उनकी अमर गाथा को याद किया गया। इस मौके पर नप के ब्रांड एंबेसडर अनुराग मिश्र, सिटी मिशन मैनेजर कुमारी रश्मि, सीआरपी सरोज देवी, सीमा, रेखा, संगीता, यास्मीन, कौशल्या, मनीषा, दुर्गावती, कुसुम, सुशीला, अंजू सहित अन्य मौजूद थी।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।